दुनिया

युक्रेन युद्ध में दबाव बढ़ने पर रूस करेगा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल : मेदवेदोव, रूस के पूर्व राष्ट्रपति

रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन जंग में रूसी सेना पर दबाव बढ़ता है तो मास्को को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का अधिकार होगा।

ग़ौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने हैं, जिन्हें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का आदेश देने का अधिकार है।

राष्ट्रपति पुतिन ने 24 फ़रवरी को यूक्रेन पर हमले का आदेश देते हुए परमाणु हथियारों को अलर्ट पर रखने के लिए कहा था।

मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस के पूर्व राष्ट्रपति और देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख देमित्री मेदवेदोव ने धमकी दी है कि यूक्रेन युद्ध में अगर पश्चिम के साथ तनाव बढ़ता है, तो मास्को अपने बचाव में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का अधिकार रखता है और यह कोई बयानबाज़ी नहीं है, बल्कि एक गंभीर बात है।

रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख और पूर्व राष्ट्रपति इससे पहले भी पश्चिम को इसी तरह की धमकियां दे चुके हैं।

रूस के उप विदेश मंत्री अलेग्ज़ैंडर ग्रोशनकोव से भी जब परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि परमाणु हथियारों का इस्तमाल, सैन्य रणनीति का एक हिस्सा है।