दुनिया

यूक्रेन युद्ध के बहाने पश्चिम ने रूस के अरबों डालर पर हाथ साफ किया : रिपोर्ट

यूक्रेन युद्ध को बहाना बनाकर पश्चिम ने रूसी नागरिकों के अरबों डाॅलर सीज़ कर रखे हैं।

यूरोपीय आयोग की ओर से जारी किये गए आंकड़े बताते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले युद्ध के आरंभ से यूरोपीय सरकारों ने अबतक रूसी जनता के 26 अरब डालर अपने यहां रोक लिए हैं।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार यूरोपीय आयोग के आंकड़े बताते हैं कि यूरोपीय देशों में रूस की रोकी गई संपत्ति मई के अंत तक 19 अरब डालर हो चुकी थी। इसके बाद से इसमें कई अरब डालर की वृद्धि हुई है जिससे यह बढ़कर अब 26 अरब डालर हो चुकी है।

इसी के साथ यूरोपीय संघ ने यूक्रेन युद्ध के आरंभ से लेकर अबतक रूस के 1473 लोगों और 205 कंपनियों के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए हैं। यूरोपीय संघ ने पिछले वसंत से अबतक यूरोपीय संघ ने रूस की केन्द्रीय बैंक की लगहग 300 अरब यूरो की संपत्ति को भी प्रतिबंधों की आड़ में रोक रखा है।

यह एसे में है कि जब ब्रसल्ज़ ने रूस की संपत्ति को रोके जाने के बारे में यूरोपीय संघ को सूचित नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध की आड़ में अमरीका और पश्चिमी देशों ने रुस के विरुद्ध अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए हैं। रूस के इतिहास में यह अबतक के सबसे कड़े और अभूतपूर्व प्रतिबंध हैं।