दुनिया

यूरोपीय संघ की प्रमुख ने सचेत किया, रूस की गैस सप्तालाई कभी भी रुक सकती है : पूरे यूरोप में ख़ौफ़

यूरोपीय संघ की प्रमुख ने सचेत किया है कि रूस की गैस सप्तालाई कभी भी रुक सकती है।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वाॅन डेर लेयन ने यूरोपीय संसद में बुधवार को कहा है कि यूरोप के लिए रूस की ओर से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति किसी भी समय रुक सकती है। उन्होंने कहा कि रूस से पूरी तरह से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रुकने की स्थति में यूरोपीय संघ को एक आपातकालीन योजना की ज़रूरत होगी।

उनका कहना था कि हमको रूस की ओर से झटका लगने के लिए तैयार रहना चाहिए। उर्सुला वाॅन डेर लेयन के अनुसार गैस की आपूर्ति रुकने की तैयारी हमें अभी से करनी चाहिए क्योंकि यह आपूर्ति कभी भी पूरी तरह से बंद हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूस के हमले पर अपनी प्रतिक्रिया स्वरूप अमरीका और यूरोपीय देशों ने माॅस्को के विरुद्ध व्यापक स्तर पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये थे।

हालांकि प्रतिबंध लगाने वालों का यह मानना था कि इन प्रतिबंधों से रूस की कमर टूट जाएगी और वह उनके सामने झुक जाएगा लेकिन व्यवहारिक रूप में उसके उलट हो रहा है। रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगवाने वालों को अब कई प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यूरोपीय संघ के देशों के लिए रूस की ओर से तेल की सप्लाई का रोका जाना उसी का एक हिस्सा है।