दुनिया

रमज़ान कादरिओव ने किया ऐलान, रूस ने किया यूक्रेन के लोहान्सक प्रांत के सेवेरोडनेट्स्क नगर पर क़ब्ज़ा : जंग के मैदान से लाईव वीडियो

 

 

समाचारिक सूत्रों के अनुसार यूक्रेन के लोहान्सक प्रांत के सेवेरोडनेट्स्क नगर, रूसी सेना के नियंत्रण में पहुंच गया है।

कई महीनों की लगातार झड़पों के बाद अंततः यूक्रेन का यह नगर अब पूरी तरह से रूस के क़ब्ज़े में चला गया। बताया जाता है कि लोहान्सक प्रांत का सेवेरोडनेट्स्क नगर, यूक्रेन का अन्तिम मोर्चा था।

पूर्वी यूक्रेन में एक वरिष्ठ कमांडर ने बताया कि सेना ने इसे ख़ाली करने का फैसला कर लिया था क्योंकि इसमें अधिक जानें जाने का ख़तरा था। याद रहे कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब पांचवें महीने में पहुंच गया है।

वैसे तो दोनो पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोपों का क्रम जारी है किंतु रूस का कहना है कि पश्चिम विशेषकर अमरीका की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता ने इस युद्ध को बढ़ा दिया है। रूस के अनुसार हथियारों की सप्लाई को जारी रखते हुए अमरीका, इस युद्ध को समाप्त होने नहीं दे रहा है।

राजनीतिक टीकाकारों का कहना है कि यूक्रेन को युद्ध की दलदल में ढकेलकर अमरीका अपने पूर्व निर्धारित कुछ लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयास में लगा हुआ है।

कुछ समय पूर्व सरगेई लावरोफ ने अमरीका और पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन के लिए आधुनिक हथियारों की सप्लाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन के लिए भेजे जाने वाले अत्याधुनिक हथियार भी अमरीका को उसके लक्ष्यों तक नहीं पहुंचा पाएंगे। उनसे पहले रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा भी कह चुकी हैं कि यूक्रेन के लिए अमरीका का हथियारों का नया पैकेज, न केवल पश्चिम के लिए बल्कि स्वयं यूक्रेन के लिए भी हानिकारक सिद्ध होगा।