देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईसा मसीह के मूल्यों को अपनाकर समाज में प्रेम और सद्भाव फैलाने का आग्रह किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी। इस बधाई के साथ उन्होंने लोगों को प्रभु ईसा मसीह के मूल्यों को अपनाकर समाज में प्रेम और सद्भाव फैलाने का आग्रह भी किया। ईसा मसीह के पुनरुत्थान के रूप में मनाया जाने वाला यह त्योहार प्यार और करुणा का प्रतीक है। सच्चाई और न्याय के लिए प्रभु ईसा मसीह ने अपने प्राणों की आहुति देकर कर हमे प्यार और माफ करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन करुणा और बलिदान का एक आदर्श उदाहरण है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- “आइए हम भी ईसा मसीह के आदर्शों को अपनाकर अपने समाज में प्रेम और सद्भाव फैलाएं और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लें।” इसे लेकर राष्ट्रपति भवन की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है।