देश

#राहुल देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं : क़ानून मंत्री किरेन रीजीजू

राहुल देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं : रीजीजू

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं।.

राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।.

राहुल देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं: रीजीजू

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।.

रीजीजू ने ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र ‘‘भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती’’ के कारण ‘‘अब पूरी तरह से सुरक्षित’’ है। केंद्रीय मंत्री ने अपने गृह राज्य अरुणाचल प्रदेश में सैन्यकर्मियों के साथ की एक तस्वीर भी साझा की।.

राहुल गांधी को कांग्रेस से निष्कासित करें खरगे : भाजपा

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की पिटाई करने संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर शनिवार को तीखा हमला किया और कहा कि कांग्रेस को उन्हें फौरन पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।.

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ‘‘रिमोट से संचालित’’ नहीं होते हैं और अगर विपक्षी दल देश के साथ खड़ा है तो राहुल को उनकी टिप्पणियों के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए, जिसने भारत का ‘‘अपमान’’ किया है और सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ा है।