दुनिया

रूस ने जापान के ख़िलाफ़ की ऐसी कार्यवाही के देखती रह गई पूरी दुनिया!

जापान उन देशों में शामिल है कि जिसने रूस द्वारा यूक्रेन के ख़िलाफ़ शुरू किए गए विशेष सैन्य अभियान के बाद मास्को पर प्रतिबंध लगाए हैं और इस देश के केंद्रीय बैंक की संपत्ति को फ्रीज़ कर दिया है।

एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, रूसी विदेश मंत्रालय ने जापानी संसद के 384 सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। मॉस्को का कहना है कि जापान के उन सांसदों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गई है जिन्होंने रूस के विरुद्ध शत्रुतापूर्ण रुख अपनाया था। बता दें कि जापानी सांसदों ने यूक्रेन के कई क्षेत्रों पर रूस के नियंत्रण की निंदा की थी।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष 24 फ़रवरी को यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस द्वारा आरंभ किए गए विशेष सैन्य ऑप्रेशन के बाद, अमरीका और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने जहां यूक्रेन में उन्नत हथियारों के ढेर लगा दिए हैं, वहीं मॉस्को पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस का कहना है कि हथियार और प्रतिबंध, यूक्रेन युद्ध के लम्बा होने और इसके क्षेत्र में फैलने का कारण बन सकते हैं।