उत्तर प्रदेश राज्य

शाहजहांपुर, कुशवाहा छात्रवास में होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ!

सच अब तक
==============
कुशवाहा छात्रवास में होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते पूर्व विधायक नीरज मौर्या
समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

शाहजहांपुर। कुशवाहा छात्रावास में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी।
कुशवाहा छात्रावास कमेटी की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा मौर्य कहा कि होली भाईचारा का त्योहार है। इसलिए हम सब को भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि हमारे समाज के होनहार प्रतिभाशाली बच्चों की बजह से हमारे समाज को सम्मान मिल रहा है, जलालाबाद की बेटी प्रीति कुशवाहा ने राजस्थान में गोल्ड मेडल प्राप्त किया यह जलालाबाद के लिए गर्व भी बात है, समाज के प्रतिभाशाली बेटे आशीष कुशवाहा सीबीआई में अधिकारी बने, साथ ही कन्हैयालाल कुशवाहा कोयला ज्ञानपुर अल्हागंज निवासी सहायक वैज्ञानिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुरादाबाद में चयनित होकर समाज के बच्चों को प्रेरणा देने का काम किया है। आज छात्रवास की ओर से तीनों प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्रावास का उद्देश्य भी यही है की समाज के बच्चों की शिक्षा के दौरान उन्हें रहने के लिए स्थान मोहिया कराये। जिस समाज की युवा पीढ़ी पढ़ी लिखी नही है तो वो समाज मुख्यधारा में नही जुड़ पाता है, इस लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दे।कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने किया। मुख्यवक्ता जिला पंचायत सदस्य ओमपाल सिंह कुशवाहा, ब्रह्मकुमार सिंह कुशवाहा, बल सिंह एडवोकेट, ओमकार सिंह कुशवाहा ने अपने विचार रखे। इस दौरान ओमकार शाक्य, शिवराम सिंह कुशवाहा, कुँवर बहादुर सिंह कुशवाहा, रामसिंह शाक्य, देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, डक्टर नरेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, सत्यवीर कुशवाहा, हरीश पाल कुशवाहा, गिरन्द सिंह प्रधान, उमेश कुशवाहा, प्रधान , मनोज कुशवाहा प्रधान, योगेन्द्र सिंह कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, कुश प्रताप कुशवाहा, वीर प्रताप कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।