उत्तर प्रदेश राज्य

शाहजहांपुर : जेल में बंद महिला पुरुष व बच्चों को न्यायाधीश अरविंद कुमार राय ने अंग वस्त्र भेंट किए : आर्येद्र सिंह की ख़बर

आर्येद्र सिंह हर खबर
===========
जेल में बंद महिला पुरुष व बच्चों को न्यायाधीश अरविंद कुमार राय ने अंग वस्त्र भेंट किए गए।
—आशीष कुमार मैसी के जन्मदिन पर किया गया आयोजित कार्यक्रम
रिपोर्ट – आर्येद्र सिंह हर खबर

शाहजहांपुर। जेल मे बंद सभी महिला-पुरुष बंदियों,बच्चों को प्रतिदिन आने वाली उपयोगी वस्तुएं, फुल साइज की अच्छी गुणवत्ता वाली 1800 तौलियां भेंट की गई। मुख्य अतिथि न्यायाधीश अरविंद कुमार राय,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए पी गौतम , सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशुतोष तिवारी व अपर सिविल जज मीनल चावला के द्वारा सभी महिला व पुरुष बंदियों व बच्चों को तौलिया भेंट की गई। सभी बच्चों को फाउंडेशन की तरफ से उनकी पसंदीदा खाद्य सामग्री चिप्स, बिस्कुट, कुरकुरे, चाकलेट व खिलोने भी भेंट किए गए।

उक्त उपहार वितरण समारोह विश्व प्रसिद्ध अधिवक्ता नानी पालकीवाला फाउंडेशन(फाउंडर स्व आशीष कुमार मैसी के जन्मदिन पर) के सौजन्य से आयोजित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अंशुमन कुमार सिंह मैसी(एडवोकेट), आकाश कुमार सिंह मैसी, सपना आशीष, तसलीम खान,एडवोकेट,सुनीता माइकल, सुनीता द्विवेदी, संजीव मिश्रा, डॉक्टर विकास पाण्डेय, अनूजा कुलश्रेष्ठ व अरविंद लाल उपस्थित रहे।

सभी पुरुष व महिला व बच्चे ने दैनिक उपयोग की वस्तु पाकर अत्यंत खुशी व आभार प्रकट किया।