दुनिया

संयुक्त राष्ट्रसंघ में चीन के स्थाई प्रतिनिधि ने अमरीका में रोके गए अफ़ग़ानिस्तान के पैसे के वापस किये जाने की मांग की

 

संयुक्त राष्ट्रसंघ में चीन के स्थाई प्रतिनिधि ने अमरीका में रोके गए अफ़ग़ानिस्तान के पैसे के वापस किये जाने की मांग की है।

अफ़ग़ानिस्तान में अभी ही में भीषण भूमकंप आया है जिससे व्यापक स्तर पर नुक़सान हुआ है। वहां पर हालात बहुत ख़राब हैं। दक्षिण पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में आने वाले भूकंप में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। इस भूकंप से घायल होने वालों की संख्या भी काफी बताई जा रही है।

इसी बीच राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की बैठक में चीन के प्रतिनिधि जाॅंग जून ने अफ़ग़़ानिस्तान में जारी मानवीय संकट की ओर संकेत किया। उन्होंने कहा कि इन हालात में अफ़ग़ानिस्तान को पहले से अधिक सहायता की ज़रूरत है।

चीन के प्रतिनिधि ने कहा कि इन परिस्थतियों में अमरीका को अफ़ग़ानिस्तान की उस संपत्ति को तत्काल स्वतंत्र करना चाहिए जिसको उसने रोक रखा है। उनका कहना था कि यह समय अफ़ग़ानिस्तान की जनता की सहायता करने का है उनके पैसों को रोकने का नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान में पिछले दो दशक का सबसे भीषण भूकंप आया जिसमें 1500 लोग मारे गए, 3000 मकान ध्वस्त हो गए और 2000 लोग इमसे घायल हुए। 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण 10000 से अधिक घर आंशिक रूप में क्षतिग्रस्तु हुए। इस तीव्र भूकंप के कारण मकानों के मलबे में दबकर बहुत से लोग मारे गए।