देश

संसद के ज़रिए संविधान बनता है, इसके उद्भव में कार्यपालिका या न्यायपालिका की कोई भूमिका नहीं है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि संविधान का उद्भव एवं विकास संसद में होना है एवं न्यायपालिका और कार्यपालिका सहित किसी अन्य “सुपर निकाय” या संस्था की इसमें कोई भूमिका नहीं है।.

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि यह संविधान की प्रधानता है जो लोकतांत्रिक शासन की स्थिरता, सद्भाव और उत्पादकता निर्धारित करती है और लोगों के जनादेश को दर्शाने वाली संसद संविधान का अंतिम और विशिष्ट निकाय है।.