दुनिया

सऊदी अरब सरकार ने चला रखा है बाहरी देश के लोगों की गिरफ्तारी का अभियान-जानिए क्या है मामला?

नई दिल्ली: सऊदी अरब में पिछले साल एक अभियान शुरू किया गया था, जिसमे उन लोगों की गिरफ्तारी कर उन्हें देश से निर्वासित किया जा रहा था, जिन्होंने कोई ना कोई उल्लंघन किया हो, जैसे श्रम आवास का ,चोरी का, सीमा सुरक्षा का, जिसमे उल्लंघनकर्ताओं की संख्या लाखों के पार पहुँच गयी थी. इस महीने सऊदी अरब में 30 प्रवासियों की गिरफ्तारी हुई है, जिन पर आतंकवाद संगठनों के साथ लिंक होने का इल्जाम लगाया गया है।

सऊदी सिक्यूरिटी फाॅर्स ने कहा की “12 विभिन्न राष्ट्रों के 30 लोगों को सऊदी अरब में आतंकवादी संगठनों के साथ लिंक बनाए रखने के लिए रखा गया है।

अरब न्यूज के अनुसार सिक्यूरिटी फाॅर्स ने कहा है की “इन सभी संदिग्धों के मामलों की अभी जांच चल रही है। उन्होंने कहा की ” बंदियों में 11 सूडान से ,11 यमन से ,9 मिस्र से, 2 तुर्की से ,1 केन्या से ,1 ईरान से, 1 सोमालिया से, 1 सीरिया से ,1 बहरीन से और 1 किर्गिस्तान से शामिल हैं. और इन प्रवासियों की गिरफ्तारी अप्रैल में की गयी।

अरब न्यूज के अनुसार इससे 34 सूडानी , 328 यमनिस, 72 मिस्रवासी, 18 तुर्क, 3 कनाडाई, 1 केन्या, 10 ईरानियों, 4 सोमालियों, 207 सिरियन, 2 किर्गिस्तानिस और 12 बहरीनियों को अब तक हिरासत में लिया जा चुका है।

अरब न्यूज के अनुसार आंतरिक जांच निदेशालय के जेलों में बंदियों की संख्या, सऊदी मंत्रालय के आंतरिक आंकड़ों के अनुसार, 5,348 पर पहुंच गई, जिनमें से कुछ अपनी सजा अभी जेल में काट रहे हैं और कुछ की अभी जांच की जा रही है।

अरब न्यूज के अनुसार आतंकवाद से लड़ने के लिए सऊदी अरब सबसे आगे है. रियाद की हालिया यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो ग्युटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र काउंटर-आतंकवाद केंद्र के उदार समर्थन के लिए रियाद का धन्यवाद किया। जिसमे संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद केंद्र और अरब आंतरिक मंत्रियों की परिषद के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।