दुनिया

सऊदी प्रिंस बिन सलमान ने कहा “अल्लाह की रहमत से कोई सऊदी का कुछ नही बिगाड़ सकता “

नई दिल्ली: सऊदी अरब को बदलकर रख देने वाले विवादित राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने 88 वें सऊदी अरब दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि सऊदी अरब की संप्रभुता और उसकी सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ करने वालो बख्शा नही जायेगा।

सऊदी गेजेट के मुताबिक, क्राउन प्रिंस ने जोर देकर कहा कि सऊदी अरब सहिष्णु इस्लाम, संयम के धर्म और कट्टरपंथ और आतंकवाद से लड़ने के सिद्धांतों में सबसे आगे रहेगा।

क्राउन प्रिंस मुहम्मद ने कहा कि राष्ट्रीय दिवस का अवसर देश के संस्थापक, स्वर्गीय किंग अब्दुल अज़ीज़ और उनके बेटों की उपलब्धियों को याद करने वाला है।

“हमारा महान देश अपने संस्थापक किंग अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद को याद करके इस दिन को मनाता है – हम दुआ करते है कि अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करें। जो अल्लाह की दुआओं के साथ इस देश को एकजुट करता है।

क्राउन प्रिंस ने विजन 2030 के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सऊदी लोगों के प्रयासों पर प्रकाश डाला और पिछले हज सत्र की सफलता को रेखांकित किया। साथ ही कहा की सऊदी में अभी बदलाव होंगे जिन्हें दुनिया देखेगी। हम अपने सुनहरे भविष्य के लिए बेहद खुश है।