दुनिया

सऊदी सरकार ने बैतुल्लाह के इमाम अल शुरेम के खिलाफ करी बड़ी कार्यवाही-आलोचना करने पर दी गई सज़ा

रियाद: सऊदी अरब की शाही सरकार की नीतियों को आलोचना का निशाना बनाने पर काबा के इमाम शेख सऊद अल शुरेम का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया है। शेख अल शुरेम ने राज्य के कुछ राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे पर सरकार के नीतियों को आलोचना का निशाना बनाते हुए उसे गैर इस्लामी करार दिया था।

गौरतलब है कि सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान इन दिनों राज्य में सिनेमा हाल, समुद्र के किनारे रोजोर्ट और अन्य कई विवादित कदम को आधुनिकरण के नाम पर उठा रहे हैं। गौरतलब है कि शैख़ सउद अल शुरेम 1946 में रियाद में पैदा हुए और कई शैक्षिक पदों पर भी रहे इसके साथ उम्मुल कुरा यूनिवर्सिटी के डीन भी रहे हैं। वह मक्का के हाईकोर्ट में फाजिल जज भी हैं।

https://twitter.com/Jaideerahmani/status/982680588330127360?s=19

सऊदी अरब सरकार की पॉलिसी है कि जो कोई भी उनके खिलाफ आवाज़ उठाता है उसकी आवाज़ को दबाने और खत्म करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं,इससे पहले भी कई बड़े आलिमों के खिलाफ सऊदी सरकार ने कार्यवाही करी है जिनमें सलमान अल अवदा और डॉक्टर आईज़ुल क़रनी शामिल हैं।

सऊदी अरब की इस डिक्टेटर शिप के आगे सब बेबस हैं हर कोई इस ज़ुल्म से डरते हुए उनके हर गलत काम को तस्लीम करता है,अगर कोई आलोचना करता है तो उसका अंजाम बहुत बुरा होता है।