देश

सच्चाई ये है इस देश का प्रधानमंत्री क़ायर है, सत्ता के पीछे छुपा हुआ है, अहंकारी है : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी राजघाट पर जुटी भी़ड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अदाणी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं? प्रियंका ने परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा, “आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए?

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।