रामपुर उप चुनाव में एक रैली के दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने सीएम योगी को चेतावनी देते हुए कहा कि जब सपा सरकार थी तो योगी की फाइल भी उनके पास आई थी लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। सपा किसी के खिलाफ कुछ गलत करने में यकीन नहीं रखती। आजम खान के साथ रैली में पहुंचे अखिलेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार अपनी हद में रहे। वो अपना स्टैंड नहीं बदलते हैं तो सपा सरकार बनने के बाद एक एक चीज का हिसाब लिया जाएगा।
"हमारे चाचा ने पूरी राजनीति नेताजी से सीखी है। मुख्यमंत्री को ऐसा झूला झुलाएंगे कि पता नहीं चलेगा कहां चले गए।"
– श्री अखिलेश यादव जी, जसवंतनगर, मैनपुरी pic.twitter.com/Eg1M4tNwOA
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 2, 2022
यादव ने आजम खां के साथ यहां एक चुनावी रैली में जनता से अपील की कि वे पांच दिसंबर को होने वाले रामपुर विधानसभा उपचुनाव में खां के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ वोट दें। दलित नेता चंद्रशेखर आजाद भी इस मौके पर मंच पर मौजूद रहे। वर्ष 2012 से 2017 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे यादव ने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि समय से ज्यादा बलवान कोई नहीं होता।
2024 के बाद उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बचेगी।
– श्री अखिलेश यादव जी, रामपुर pic.twitter.com/gSBcPJDShb
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 1, 2022