देश

समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कम से कम 50 सीट जीतने का लक्ष्य रखा!

कोलकाता, 18 मार्च (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीट में से कम से कम 50 सीट जीतने और यह सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है कि राज्य में भाजपा की हार तय हो।.

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो-दिवसीय बैठक शनिवार को कोलकाता में आरंभ हुई, जिसमें इस साल तीन हिंदी भाषी राज्यों- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की नीतियों और रणनीतियों पर चर्चा की गई।