उत्तर प्रदेश राज्य

स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा सरकार ने धोखा किया है, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है : अखिलेश यादव

लखनऊ, 30 अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि इस लिहाज से प्रदेश का नगरीय निकाय चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है और इससे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संदेश भी जाएगा।.

अखिलेश ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार जनता से कई तरह के कर वसूलती है, लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं देती है। स्मार्ट सिटी के नाम पर इसने (भाजपा सरकार ने) धोखा किया है और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।’’