देश

हरियाणा : डेरे के महंत पर 12 वर्षीय लड़के से कुकर्म का आरोप लगा

जींद (हरियाणा), 28 अक्टूबर (भाषा) जींद में सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक गांव के डेरे के महंत पर 12 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है।.

पीड़ित ने अपनी बुआ को मामले की जानकारी दी, जिनकी शिकायत पर पुलिस ने महंत के खिलाफ कुकर्म तथा यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।.