देश

हिन्दुत्व को आगे ले जाने का फ़ैसला हम लोगों ने किया है : मैं PM मोदी का, केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को धन्यवाद करता हूं : एकनाथ शिंदे

ANI_HindiNews
@AHindinews
बालासाहेब ठाकरे का हिन्दुत्व का जो मुद्दा है, हिन्दुत्व के जो विचार हैं, उनकी जो भूमिका है, उसे आगे ले जाने का फैसला हम लोगों ने किया है। हमारे लगभग 50 विधायक अगर एक साथ ऐसी भूमिका लेते हैं तो इसका कोई बड़ा कारण होगा। इसपर विचार करने की आवश्यकता थी: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे

ANI_HindiNews
@AHindinews

देवेंद्र फडणवीस बड़े दिल से उपमुख्यमंत्री बन गए। लेकिन जब पार्टी का आदेश आता है तो पार्टी का आदेश मानते हैं वो और मेरे जैसे बालासाहेब के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री पद पर बैठा दिया। मैं PM मोदी का, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष को धन्यवाद करता हूं: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे

ANI_HindiNews
@AHindinews
जब हम चुनाव में जीतते हैं तो हमारे चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं की विकास को लेकर अपेक्षा होती है। लेकिन हमारे विधायक काम नहीं कर पा रहे थे, फंड की कमी थी। हमने इस बारे में हमारे वरिष्ठ से बात कि परन्तु हमे कामयाबी नहीं मिली। इसलिए हमारे 40-50 विधायकों ने ये भूमिका ली: महाराष्ट्र CM

ANI_HindiNews
@AHindinews
शिवसेना-भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था और सरकार बन गई कांग्रेस-NCP के साथ। इसके कारण जब भी हिन्दुत्व के मुद्दे आए, दाऊद का मुद्दा आया, मुंबई बम ब्लास्ट का मुद्दा और भी कई मुद्दे जब आते थे, हम कोई भी निर्णय नहीं ले पा रहे थे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

ANI_HindiNews
@AHindinews
हम लोग कोई भी गैरकानूनी काम नहीं कर रहे। लोकशाही में कानून है, नियम हैं, उसी के मुताबिक ही काम करना पड़ता है। आज हमारे पास बहुमत है। सुप्रीम कोर्ट में भी हमारे खिलाफ जो लोग गए थे, उन्हें भी कोर्ट ने डांट लगाई है: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे