देश

क़तर ने दिखाई केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में दरियादिली-5 मिलियन डॉलर की मदद करने का किया ऐलान

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात के बाद एक दूसरे अरब देश क़तर ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए पीड़ितों की मदद करने का ऐलान किया है,जिसकी दुनियाभर में तारीफ होरही है।

कतर के अमीर एच एच शेख मोहम्मद बिन हमद थानी ने कहा है कि केरल को बाढ़ राहत के लिए कतर ने 5 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) आवंटित किये हैं।

आवंटित राशि प्राकृतिक आपदा के कारण अपने घरों को खोने वालों के आश्रय में भी सहायता करेगी। एक ट्वीट में कहा है कि केरल के लोग संयुक्त अरब अमीरात की सफलता में हमेशा से साथ रहे हैं।

हमारी यह विशेष ज़िम्मेदारी है कि बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाएं। केरल की यह बाढ़ काफ़ी भयावह है। सैकडों लोग मारे गए हैं और हज़ारों बेघर हुए हैं। बकरीद के पहले भारत में हम अपने भाइयों को मदद करना नहीं भूलेंगे।

अमीर एचएच शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने कल भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बाढ़ के पीड़ितों के लिए संवेदना सम्बन्धी सन्देश भेजा जबकि क़तर के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन नासर बिन खलीफा अल थानी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाढ़ पीड़ितों के लिए संवेदना का सन्देश भेजा था।

गौरतलब है कि केरल सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते राज्य की करीब 20 करोड़ की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। कतर चैरिटी ने कतर में लोगों से आग्रह किया कि वे केरल में प्रभावित लोगों की मदद करें।