कोलकाता, नौ जनवरी (भाषा) कोलकाता पुलिस ने यह दावा करने के लिए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और शहर के 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है कि पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की दूसरी घटना से राज्य की बदनामी हुई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी थी।.
यह घटना बिहार में हुई थी जब हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन तीन जनवरी को प्रदेश से होकर गुजर रही थी।.
वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, बोलपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन#ATDigital #VandeBharat #WestBengal pic.twitter.com/pqeRFTJEhE
— AajTak (@aajtak) January 9, 2023
हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर एक बार पथराव, कटिहार के बारसोई के पास असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, ख़बर की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नही #VandeBharat pic.twitter.com/Cl3VIZR9Gl
— Khabar Seemanchal | ख़बर सीमांचल (@khabarsemanchal) January 8, 2023