उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से देश में उबाल है। इस मामले पर विपक्ष उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने में लगा हुआ है। वहीं, राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने के लिए हाथरस रवाना हो गए हैं। दोनों पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। यूपी सरकार ने राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों की ही हाथरस जाने की इजाजत दी है। हालांकि, राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस के 35 सांसद जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें DND पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। राहुल और प्रियंका गांधी के DND पहुंचने से पहले वहां धारा 144 लगा दी गई थी।

ANI_HindiNews
@AHindinews
अगर एक गरीब के आंसू पोंछना और दुख-दर्द बांटना राजनीतिक पर्यटन है तो मैं तो चाहूंगा कि वो पर्यटन आप भी करें। राजस्थान में क्या कार्रवाई हुई है, आप खुद जाकर देख लें: भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं के #हाथरस जाने को राजनीतिक पर्यटन कहने पर राजीव शुक्ला, कांग्रेस
अपडेट्स

क्या बलात्कारी को सजा देने की मांग करना पाप है?
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ताबड़तोड़ कई सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘क्या बलात्कारी को सजा देने की मांग करना पाप है? क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है? क्या पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हो उनके आंसू पोंछना पाप है? अगर अपराध व पाप है, तो राहुल जी,प्रियंका जी, कांग्रेस के सांसद, नेतागण व कार्यकर्ता ये अपराध बार बार करेंगे!’
Randeep Singh Surjewala
@rssurjewala
मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए अस्थि विसर्जन करना जरूरी होता है।
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की बेटी को इससे भी वंचित रखा।
ये अधर्मी योगी का रावणराज है,
इस्तीफा दो योगी।
राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना
राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस की ओर रवाना हो गए हैं। यूपी सरकार ने राहुल-प्रियंका समेत पांच लोगों को ही हाथरस जाने की अनुमति दी है।
बिना अनुमति अंतिम संस्कार के सवाल पर क्या बोले डीजीपी एचसी अवस्थी
हाथरस केस की पीड़िता का अंतिम संस्कार करने से पहले उसके परिवार वालों से अनुमति नहीं ली गई थी के सवाल पर डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। स्थानीय (प्रशासन) स्तर पर निर्णय लिया गया।
DND पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की इजाजत मिल गई है। मगर उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ता DND पर मौजूद हैं। यूपी सरकार ने राहुल और प्रियंका समेत पांच ही लोगों को हाथरस जाने की मंजूरी दी गई है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है। कार्यकर्ताओं को DND से हटाया जा रहा है।
राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली नोएडा फ्लाइवे पहुंचे
राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली नोएडा फ्लाइवे पहुंचे हैं। दोनों नेता पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं।
NI
@ANI
Delhi: Congress leader Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra reach Delhi-Noida flyway.
They are en route to #Hathras in Uttar Pradesh to meet the family of the alleged gangrape victim.
‘ये अधर्मी योगी का रावणराज है, इस्तीफा दो योगी’
मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए अस्थि विसर्जन करना जरूरी होता है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की बेटी को इससे भी वंचित रखा। ये अधर्मी योगी का रावणराज है, इस्तीफा दो योगी।
DND फ्लाइओवर के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया
दिल्लीः DND फ्लाइओवर के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी यहीं मौजूद हैं। वे पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं।
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी- अवनीश अवस्थी
पीड़ित परिवार से मिलने के बाद यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुख्यमंत्री के आदेश पर पीड़ित परिवार से मिले। SIT ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। परिवार को आश्वासन दिया गया है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था सही रूप से बनी रहेगी। अवस्थी ने आगे कहा कि कल SIT की पहली रिपोर्ट मिली। दो घंटे के अंदर कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि SIT हर मुद्दे पर संज्ञान लेगी।
I can't comment on this. The decision was taken at the local (administration) level: DGP HC Awasthy on allegations that permission was not sought from the family members of the victim of #HathrasCase before performing her last rites pic.twitter.com/qlGR5wwgPP
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020