देश

यमुना EpressWay के यात्री ध्यान दें!

यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार में फर्राटा भरने वाले लोगों को अब इस एक्सप्रेस-वे पर संभलकर चलना होगा. ऐसा न करने पर रफ्तार के सौदागरों को जुर्माने के तौर पर अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है. सर्दियों में खराब मौसम को देखते हुए एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने इस पर चलने वाली गाड़ियों के लिए स्पीड लिमिट घटा दी है.यमुना विकास प्राधिकरण के अनुसार हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट को 100 से 80 kmph किया जाएगा. वहीं बड़े वाहनों जैसे ट्रकों और बसों की गति सीमा को 80 से घटाकर 60 kmph किया जाएगा.

Greater Noida : Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार में फर्राटा भरने वाले लोगों को कल यानी गुरुवार से इस एक्‍सप्रेस-वे पर संभलकर चलना होगा। क्‍योंकि इस एक्‍सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगने जा रहा है। कल यानी गुरुवार की सुबह 8 बजे से इस एक्‍सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार घटा दी जाएगी। सुबह 8 बजे के बाद इस एक्‍सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। इससे अधिक गति से वाहन चलाने पर स्‍पीड चालान भरना पड़ जाएगा। स्‍पीड लिमिट की यह जानकारी देते हुए यमुना अथॉरिटी की कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि, कल यानी गुरुवार से स्‍पीड की जांच के लिए कई स्‍पॉट पर टीमों की तैनाती की जाएगी।

बता दें कि, यमुना एक्‍सप्रेस-वे ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली को मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ता है। करीब 165 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे से लखनऊ, कानपुर समेत पूर्वांचल के दूसरे शहरों की तरफ जाने वाले हजारों लोग रोजाना इसका उपयोग करते हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे को ग्रीन फील्ड रोड माना जाता है। जिसके चलते सर्दियों के दिनों में इस एक्‍सप्रेस-वे को धुंध और कोहरा अपनी जद में ले लेता है। ऐसे में एक्‍सप्रेस-वे पर हादसों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हो जाती है। इसकी वजह से ही एक्‍सप्रेस-वे अथॉरिटी पिछले तीन साल से सर्दी के मौसम में 3 महीने के लिए स्‍पीड लिमिट घटा देती है।

सभी वाहनों की रफ्तार 15 फरवरी तक की गई 20% कम

कल यानी गुरुवार से लागू होने जा रही नई स्‍पीड लिमिट के तहत कार जैसे हल्के वाहनों की रफ्तार 20 फीसदी तक कम हो जाएगी। इस एक्‍सप्रेस-वे पर सामान्य दिनों में हल्के वाहनों की स्‍पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है। इसी तरह भारी वाहनों के रफ्तार पर भी लगाम लगेगा। अब आगामी तीन महीनों के लिए इस एक्‍सप्रेस-वे पर भारी वाहन अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। सामान्‍य दिनों में इन वाहनों की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है। प्राधिकरण की कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि, कल यानी गुरुवार से इस स्‍पीड लिमिट से ज्यादा गति से वाहन चलाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। यह फैसला सर्दियों के मौसम में यमुना एक्सप्रेस-वे पर धुंध और कोहरा छाने की वजह से लिया गया है। 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहन इसी रफ्तार में दौड़ेंगे।