उत्तर प्रदेश राज्य

#Bareilly : बरेली में भांजे ने की मामी की हत्या, ऐसा क्या देखा कि खौल उठा खून ?

TRUE STORY
@TrueStoryUP
बरेली में भांजे ने की मामी की हत्या: ऐसा क्या देखा कि खौल उठा खून ? पेट में कई वार घोंपा चाकू, हाथ पर भी वार..

UP: बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बिचपुरी गांव में भांजे ने मामी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताते हैं कि आरोपी को परिवार के किसी व्यक्ति से मामी के संबंध होने का शक था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ महिला की मां ने हत्या की रिपोर्ट करा दी है।
बिचपुरी निवासी सुनीता (42) पत्नी राजकुमार के घर से सटे ही उसके ननदोई नीरज का मकान है। बताते हैं कि सुनीता काफी समय से ननदोई के घर में ही रह रही थी। नीरज के बेटे बबलू ने गुरुवार सुबह 11 बजे सुनीता पर हमला कर दिया।
उपचार के दौरान मौत …
उसके हाथ और पेट में चाकू से कई वार किए। इसके बाद वह फरार हो गया। परिवार और गांव के लोगों ने सुनीता को शहर से सटे एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां रात में उसकी मौत हो गई।
मुकदमा दर्ज कराया….
सुनीता की मां भमोरा के गांव लहरा निवासी नन्ही देवी ने इस मामले में बबलू के खिलाफ बिथरी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ थ्री आशीष प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी बबलू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि अवैध संबंध के संदेह में बबलू ने हत्या की है। घटना की जांच की जा रही है।

ऐसा क्या देखा कि खौल उठा खून..

सुनीता की मां नन्हीं देवी ने बताया कि 20 साल पहले उन्होंने बेटी की शादी राजकुमार से की थी। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। करीब दस साल पहले इन लोगों ने विचपुरी में अपना घर बना लिया था। बेटी के तीन बच्चे भी हैं। दामाद पांच साल से घर नहीं आए हैं। बेटी से किसी तरह का मतलब नहीं रखते हैं। और तो और दिल्ली में रहते हुए ही किसी से मकान का सौदा भी कर दिया है।
इधर, चर्चा है कि हत्यारोपी बबलू के परिवार के किसी पुरुष से सुनीता की नजदीकियां बढ़ रही थीं। बबलू को यह बात नागवार गुजर रही थी। गांव में इस बात की चर्चा पर वह सुनीता से खुन्नस मानता था। लोग कहते हुए सुने गए कि बबलू कई बार सुनीता को चेतावनी दे चुका था।
गुरुवार सुबह उसने कुछ ऐसा देखा कि उसका खून खौल उठा। इसके बाद उसने चाकू से मामी सुनीता पर हमला कर दिया। पुलिस ने सुनीता के साथ हुई घटना की सूचना उसके पति को भी भिजवाई है, हालांकि वह देर रात तक गांव नहीं आया था।
@bareillypolice