दुनिया

Breaking : 51 चीनी युद्धपोत, 6 वॉरशिप्स और 25 चीनी लड़ाकू बमवर्षक ताइवान की सीमा में घुसे : video

चीन और ताइवान के बीच खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ताइवान ने एक बार फिर चीनी विमानों के उसकी सीमा में घुसपैठ का आरोप लगाया है। ताइवानी अधिकारियों ने दावा किया कि 51 चीनी युद्धपोतों, 6 वॉरशिप्स और 25 चीनी लड़ाकू बमवर्षक ने एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन को तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि इन चीनी विमानों ने देश के पूर्वी इलाके के ऊपर से उड़ान भरी।

ताइवान की सीमा के पास से जिन 25 युद्धक विमानों ने उड़ान भरी, उनमें 12 सुखोई एसयू -30 लड़ाकू जेट, 6 शेनयांग जे-16 लड़ाकू जेट, 4 चेंगदू जे-10 लड़ाकू जेट, 2 जियान एच-6 बमवर्षक और एक शानक्सी Y-8 इलेक्ट्रॉनिक युद्धक विमान शामिल हैं। वहीं, ताइवान की ओर से इसे लेकर रेडियो वार्निंग जारी की गई। साथ ही घुसपैठ पर नजर रखने के लिए वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को अलर्ट कर दिया गया।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुन ली-फेंग ने कहा था कि हम ताइवान के समुद्री और हवाई क्षेत्रों के आसपास कम्युनिस्ट चीन के लगातार सैन्य उकसावे की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं, जो क्षेत्रीय शांति को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट चीन के सैन्य अभियान हमें युद्ध के लिए तैयारी के प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करते हैं।

ज्ञात रहे कि अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और उनके बाद अमेरिकी सांसदों के एक दल ने ताइवान की यात्रा की थी जिससे चीन बहुत नाराज़ है। चीन का कहना है कि ताइवान उसका अभिन्न अंग है और अगर किसी देश के अधिकारी ताइवान की यात्रा करते हैं तो चीन पर कड़ी आपत्ति जताता है और वह इसे चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप समझता है।

 

Insider Paper
@TheInsiderPaper

JUST IN 🚨 6 vessels and 51 Chinese military warplanes detected around Taiwan’s surrounding region today: Defense ministry

John F Sullivan
@JohnF_Sullivan
Many people who only know Taiwan from political maps are often surprised to learn how mountainous it is. The central mountain range covers over half the island and has more than 200 peaks reaching 9,800-13,000 feet elevation. Taiwan’s eastern half is as formidable as the Rockies