देश

Gang Rape in Maharashtra : भंडारा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

 

भंडारा में एक पुल के समीप महिला निर्वस्त्र पड़ी है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भेजा। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आगे की जांच गोंदिया पुलिस को सौंप दी गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में 35 साल की एक महिला के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदे उसे दुष्कर्म के बाद सड़क किनारे निर्वस्त्र फेंक कर भाग गए निकले।

भंडारा की करधा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर राजेश थोरात ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक पुल के समीप महिला निर्वस्त्र पड़ी है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भेजा। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। थोरात ने बताया कि पीड़ित महिला को नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आगे की जांच गोंदिया पुलिस को सौंप दी गई है।

दो आरोपी गिरफ्तार : गोंदिया एसपी
उधर, गोंदिया के एसपी विश्व पंसारे ने बताया कि हमने केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।