उत्तर प्रदेश राज्य

#Ghaziabad : अंडे के भीतर से निकली प्लास्टिक…नक़ली अंडों की ऐसे कर सकते हैं पहचान!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
अंडे के भीतर से निकली प्लास्टिक तो मामले की शुरू हुई जांच… नकली अंडों की ऐसे कर सकते हैं पहचान… एक्सपर्ट ने दी जानकारी

UP: गाजियाबाद में अंडे के भीतर से प्लास्टिक की जर्दी मिलने का मामला गरमा गया है। इस मामले ने जिम जाने वाले युवाओं और अंडा प्रेमियों की परेशानी बढ़ा दी है। अंडे के भीतर से प्लास्टिक मिलने का खुलासा एक व्यक्ति ने किया। गाजियबाद में प्लास्टिक और केमिकल के प्रयोग से नकली अंडा बनाने का कारोबार चलने की खबरें पहले भी आती रही हैं। हालांकि, ताजा मामला हैरान करने वाला है। एक व्यक्ति ने इसमें प्लास्टिक होने का खुलासा किया है। इस मामले के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर जांच तेज किए जाने की बात कही गई है।एसडीएम संतोष कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।

पतला निवासी अशोक अपने पालतू कुत्ते को अंडे खिलाते हैं। मोदीनगर के सौंदा रोड स्थित थोक अंडा विक्रेता से मंगलवार को वे अंडे लेकर आए थे। कुत्ते ने अंडा नहीं खाया तो पशु चिकित्सक को बुलाया। जांच में डॉक्टर ने अंडे में प्लास्टिक बताया। इसका विडियो भी वायरल हो रहा है। अब प्रशासनिक स्तर पर इसकी जांच शुरू कराई जा रही है।

सेहत के लिए नुकसानदेह, नकली अंडे की ऐसे करें पहचान….

असली अंडा भारी होता है। अगर इसे पानी में डालेंगे तो यह नीचे चला जाता है। नकली अंडा में प्लास्टिक, सिंथेटिक होने के कारण यह हल्का होता है। पानी में डालने पर तैरने लगता है। इस तकनीक से आप आसानी से असली और नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं। इसके अलावा आप नकली अंडा को जलाकर भी टेस्ट कर सकते हैं।
असली अंडा जलने में काफी दिक्कत होती है। वहीं, नकली अंडे को जलाने पर इसमें प्लास्टिक होने के कारण तुरंत आग लगती है। प्लास्टिक का स्मेल भी आने लगता है। नकली अंडे के पास मक्खियों के न होने का भी दावा किया जाता है। साथ ही, यह हार्ड होती है। इसे फोड़ने में काफी जोर लगाना पड़ता है। असली अंडे काफी सॉफ्ट होते हैं।
#egg #Ghaziabad