उत्तर प्रदेश राज्य

#Ghaziabad : अकेली लड़की आंखों में आंसू लिए अपने शहर गाज़ीपुर को जाने वाली गाड़ी के बारे में….सोते समय दबोच लिया… दुष्कर्म किया!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
विश्वास का क़त्ल…

रेलवे स्टेशन से बहला-फुसलाकर लड़की को लाया घर.. सोते समय दबोच लिया… दुष्कर्म किया.. लड़की चिल्लाई तो पीटा… बालकनी से कूदकर बचाई जान.. आरोपी रिशिपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad News : अकेली लड़की, आंखों में आंसू लिए अपने शहर गाजीपुर को जाने वाली गाड़ी के बारे में पूछती लड़की पर जब अधेड़ रिशिपाल की नजर पड़ी तो उसने लड़की से कहा कि वह उसे अपने घर पर आश्रय दे देगा और कल सुबह उसे उसके शहर गाजीपुर जाने वाली ट्रेन में भी बैठा देगा। लड़की को विश्वास दिलाने के लिए उसने फोन पर अपनी पत्नी से भी लड़की की बात करवाई। इसके बाद लड़की अधेड़ रिशिपाल के साथ चलने के लिए तैयार हो गई लेकिन घर जाकर रिशिपाल ने लड़की के साथ गलत काम किया।

क्या है पूरा मामला..

विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में रहने वाला अधेड़ व्यक्ति रात्रि में रेलवे स्टेशन से एक 17 साल युवती को बहला-फुसलाकर अपने घर ले आया उसे यह कहकर कि तुम्हारे माता-पिता से फोन पर बात करा देगा। अपने घर लाकर देर रात उसने लड़की के साथ जबरन छेड़छाड़ की चीखने चिल्लाने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। लड़की ने आरोप लगाया है कि रिशिपाल की पत्नी ने भी पति का साथ दिया. पीड़िता किसी तरह दूसरी मंजिल की बालकनी से कूदकर बाहर आई और मोहल्ले के लोगों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पड़ोस के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

लड़की को व्यक्ति पर हुआ विश्वास..

पीड़िता ने बताया कि वह रात में स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर गाजीपुर जाने वाली ट्रेन के बारे में किसी से बात कर रही थी। दरअसल, शाहजहांपुर से वह जिसके साथ आई थी। वह महिला उसे छोड़कर वहां से चली गई है। वह रोते-रोते स्टेशन पर खड़े किसी लड़के से गाजीपुर जाने की बात कह रही थी। तभी आरोपी ने उससे कहा कि “तुम रात में कहां जाओगी मेरे घर रुक जाओ कल सुबह मैं आपको भेज दूंगा” और उसने अपनी पत्नी से भी फोन पर बात कराई। उसकी पत्नी से फोन पर बात करने के बात उसे उस व्यक्ति पर विश्वास हो गया और वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले आया।

नकली पत्नी से कराई बात..

लड़की ने पुलिस को बताया कि यहां रात में उसने मेरे साथ जबरन गलत काम किया विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी बता दें कि आरोपी रिशिपाल प्रताप विहार सेक्टर 12 में किराए पर अपनी पत्नी के साथ रहता है यह भी पता चला है कि उसके साथ रहने वाली महिला वह भी उसकी असली पत्नी नहीं है। फिलहाल विजयनगर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।