दुनिया

India China Dispute : विदेश मंत्री जयशंकर बोले- अड़ंगेबाजी छोड़ चीन भारत से हाथ मिलाए, तभी?

जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन साथ नहीं आए तो एशिया की सदी होना बहुत मुश्किल है। भारत और चीन के साथ आने के कई तरीके हैं। सिर्फ श्रीलंका का मुद्दा काफी नहीं है। भारत और चीन के परस्पर हित ही साथ आने के लिए काफी हैं।

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि एशिया की सदी तभी संभव है जब चीन अड़ंगेबाजी छोड़कर भारत के साथ हाथ मिलाए। दो साल पहले पूर्वी लद्दाख सीमा पर बीजिंग की हिमाकत के बाद से दोनों देशों के रिश्ते बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

चुलालोंगकोर्न विश्वविद्यालय में ‘इंडियाज विजन ऑफ द इंडो-पैसिफिक’ पर व्याख्यान दे रहे जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन साथ नहीं आए तो एशिया की सदी होना बहुत मुश्किल है। भारत और चीन के साथ आने के कई तरीके हैं। सिर्फ श्रीलंका का मुद्दा काफी नहीं है। भारत और चीन के परस्पर हित ही साथ आने के लिए काफी हैं। जयशंकर ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि चीन को यह बात समझ आएगी और उसकी ओर बुद्धि का उदय होगा।

उन्होंने कहा, भारत ने पूरी क्षमता से श्रीलंका का सहयोग किया है। इस साल हमने 3.8 अरब डॉलर की आर्थिक मदद चीन को दी है। इसमें कर्ज की बढ़ाई गई सीमा शामिल है। रोहिंग्या के मामले में जयशंकर ने कहा, बांग्लादेश के साथ इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है। उनके लिए ज्यादा जरूरी है, उनकी वतन वापसी और हम इसमें बांग्लादेश का समर्थन करते हैं। अभी बांग्लादेश में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या मौजूद हैं, जो म्यांमार से वहां पहुंचे हैं।

थाईलैंड स्थित हिंदू मंदिर में दर्शन किए
जयशंकर ने थाईलैंड में हिंदू मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद ट्वीट किया, बैंकाक के देवस्थान में सुबह प्रार्थना की। फ्रा महाराजागुरु विधि का आशीर्वाद लिया। देवस्थान या ‘थाई रॉयल कोर्ट’ का ‘रॉयल ब्राह्मण ऑफिस’ बैंकॉक के फ्रा नाखोन जिले में वाट सुथत के पास स्थित है। यह मंदिर थाईलैंड में हिंदू धर्म का आधिकारिक केंद्र है।

मिस्र से राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ की बधाई
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी, सरकार वह मिस्र के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही और समय की कसौटी पर खरी उतरी दोस्ती को संजोएं।