देश

#InternationalDayofYoga2023 : न्यूयोर्क में प्रधानमंत्री मोदी बोले-योग भारत से आता है, आइए हम योग की शक्ति का उपयोग करें!


योग भारत से आता है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है।ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।

BBC News Hindi
@BBCHindi

पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग सत्र का नेतृत्व किया. इस मौके पर उन्होंने कहा, “योग का अर्थ है जोड़ना. इसलिए आपका एक साथ आना योग के एक अन्य रूप की अभिव्यक्ति है.”
पीएम मोदी ने और क्या कहा

 

आइए हम योग की शक्ति का उपयोग करें- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले हम योग की शक्ति का उपयोग न केवल स्वस्थ, खुश रहने के लिए करें बल्कि स्वयं और एक-दूसरे के प्रति दयालु होने के लिए भी करें। आइए हम योग की शक्ति का उपयोग करें। मित्रता, एक शांतिपूर्ण दुनिया और एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के पुल बनाने के लिए योग की शक्ति का उपयोग करें। आइए हम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लक्ष्य को साकार करने के लिए हाथ मिलाएं।

योग हर आयु, लिंग और फिटनेस स्तर के अनुकूल
लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योग आपकी आयु, लिंग और फिटनेस स्तर के अनुकूल है। योग पोर्टेबल है और वास्तव में सार्वभौमिक है। आगे कहा कि पिछले साल, 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे … पूरी दुनिया को देखना अद्भुत है योग के लिए फिर से साथ आएं।

यूएन मुख्यालय में लोगों को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी बोले यहां सभी देशों के लोग मौजूद हैं। आपमें से बहुत सारे लोग बहुत दूर यहां आए हैं। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। योग भारत से आया और यह पुरानी परंपरा है। मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है पीएम मोदी बोले योग मतलब यूनाइट। योग कॉपीराइट-रॉयल्टी और पेटेंट फ्री है। योग जीवन जीने का तरीका है।

पीएम मोदी ने बापू की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल
योग कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय परिधान में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचीं मैरी मिलबेन
पीएम मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन भारतीय परिधान में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी सुबह है और इस महान दिन का हिस्सा बनना कितना अद्भुत सम्मान है जब प्रधानमंत्री अपनी संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा का जश्न मना रहे हैं और निश्चित रूप से वे सभी अद्भुत काम जो वे दुनिया भर में कर रहे हैं। हमारे पास एक अच्छा हफ्ता होने वाला है।

ANI_HindiNews
@AHindinews
मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, न्यूयॉर्क 

ANI_HindiNews
@AHindinews

योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है।ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।

ANI_HindiNews
@AHindinews
·
1h
योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है।ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ANI_HindiNews
@AHindinews

पिछले साल, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी