उत्तर प्रदेश राज्य

@mathura में सरेराह किशोरी से छेड़छाड़….मुक़दमा दर्ज… आरोपी फ़रार


TRUE STORY
@TrueStoryUP
मथुरा में सरेराह किशोरी से छेड़छाड़….

स्कूल से घर लौट रही 8वीं की छात्रा को युवक ने रोका, हाथ पकड़कर जबरन खींचा, मुकदमा दर्ज… आरोपी फरार

UP: मथुरा में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। राया थाना क्षेत्र के रेतिया बाजार में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को गांव के ही युवक ने रास्ते में रोक लिया। युवक ने लड़की का हाथ पकड़ा। फिर विरोध करने पर उसके साथ चलने लगा। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घर आकर लड़की ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।
छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि केस लिखने के बाद से आरोपी पक्ष लगातार उसे परेशान कर रहा है। एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कही है।

आइये बतात हैं कि वीडियो में क्या दिख रहा है-

वीडियो में दिख रही छात्रा प्रेमलता गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 8वीं में पढ़ाई करती है। वीडियो बीती 19 मई का बताया जा रहा है। छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में चामुंडा गली में अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र निवासी विष्णु पुत्र रमेश ने बालिका को रोक दिया। विष्णु ने सबसे पहले छात्रा का हाथ पकड़ा तो उसने झटक दिया। युवक लड़की से कुछ बोलने की कोशिश करता है, लेकिन वह इंकार कर आगे बढ़ने लगती है। तब तक युवक भी उसके साथ ही चलने लगता है। युवक जबरन लड़की के साथ 50 मीटर तक चला। फिर एक कोने में रुककर उससे बात करने लगा। लड़की इधर-उधर देखते हुए उसे मना करती है। वह रो भी रही है, लेकिन विष्णु बार बार छात्रा को पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है। करीब दो मिनट तक युवक ने छात्रा का जबरन हाथ पकड़े रहा। इसके बाद छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छूटी।

मना करने पर छोटी बहन को उठाने की दी धमकी..
इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जांच में पता चला कि पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस बारे में पीड़ित छात्रा ने बताया कि, विष्णु जबरन उस दिन मुझे रोक रहा था। बोल रहा था कि मेरे साथ होटल में खाना खाने चलो। जब मैं मना कर रही थी तो छोटी बहन को उठा लेने की धमकी भी दी। रास्ते में उसने मेरा हाथ बहुत देरी तक पकड़ा था। वह खींच रहा था। आस पास जब बहुत लोग गुजरने लगे तो वह जाकर उसने मुझे छोड़ा। लेकिन वह देख लेने की धमकी देकर भागा।

https://twitter.com/i/status/1665027698891325441