उत्तर प्रदेश राज्य

#Meerut : वक़ील के चैंबर में मिले लड़कियों के अंडर गारमेंट!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
मेरठ में वकील के चैंबर में मिले लड़कियों के अंडर गारमेंट, लैपटॉप, सीपीयू, पासपोर्ट जब्त..

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वकील के कार्यालय में जब पुलिस ने दबिश दी तो उसके दफ्तर से महिलाओं के अंडरगार्मेंट मिले हैं। दरअसल पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ अश्लील वीडियो और यौन शोषण का वीडियो प्रसारित करने के मामले में दबिश दी थी।
पुलिस की छापेमारी के दौरान वकील के ऑफिस और रेस्ट रूम से लड़कियों की अलग-अलग ड्रेस मिली है। जांच में सामने आया है कि जो कपड़े बरामद किए गए हैं वह छोटी लड़कियां पहनती थीं। पुलिस ने वकील के दफ्तर में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर सीपीयू और पासपोर्ट को जब्त कर लिया है।

विडिओ वाइरल होते ही हुआ था खुलासा…

बता दें कि आरोपी वकील रमेश चंद गुप्ता का एक किशोरी और एक युवती के साथ अश्लील वीडियो प्रसारित हुआ था। जिसके बाद यह लड़की 27 मई को लापता हो गई थी। लड़की के भाई ने आरोपी वकील के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था।दौराला के सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि किशोरी ने अधिवक्ता रमेश चंद और उसके भांजे भाजपा महानगर के महामंत्री अरविंद मारवाडी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लड़की के साथ यौन शोषण किया है। भाजपा के नेता और सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव सिक्का पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है।