देश

Mehangai Par Halla Bol Rally : कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ रैली टाली

सरकार के खिलाफ पार्टी महंगाई पर हल्ला बोल रैली का आयोजन करने वाली है। यह रैली रामलीला मैदान में आयोजित होनी है।

 

के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे देश में सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर पार्टी महंगाई पर हल्ला बोल रैली का आयोजन करने वाली है। यह रैली रामलीला मैदान में आयोजित होनी है। पहले इसकी तारीख 28 अगस्त तय थी। अब इसमें थोड़ा परिवर्तन किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि महंगाई के खिलाफ ‘महंगाई पर हल्ला बोल रैली’ की तारीख बदल दी गई है। अब इसे चार सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बदलाव राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की स्थिति को देखते हुए किया गया है।