राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है। इसी वजह से दास ने इस्तीफा दिया है। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि उन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है।
सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष एलबी दास ने इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम पेंडम के विधायक दास ने 16 अगस्त को ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनके इस्तीफे का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। खबरें हैं कि उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) उन्हें प्रेम सिंह तमांग सरकार में मंत्री बना सकती है।
बताया जा रहा है कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है। इसी वजह से दास ने इस्तीफा दिया है। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि उन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है। राजभवन के अनुसार नए अध्यक्ष का चुनाव 22 अगस्त को होगा।