उत्तर प्रदेश राज्य

UP पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल मोस्ट वांटेड कुख्यात माफ़िया बदन सिंह बद्दो पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित!

कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो की भी इनामी राशि को अब बढ़ाया जाएगा। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय से उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। पुलिस की टीम लगातार बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि बद्दो हाईप्रोफाइल लोगों के संपर्क में है और कई बड़े अफसरों के साथ उसकी बातचीत बनी हुई है।

मेरठ का बड़ा गैंगस्टर बदन सिंह उर्फ बद्दो की इनामी राशि 2.50 लाख से बढ़ा कर 5 लाख किया जाएगा। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय से उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा गया। मेरठ का बड़ा गैंगस्टर है बदन सिंह बद्दो लगातार फरार है। पुलिस की टीम लगातार गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

27 मार्च 2019 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मेरठ में चुनावी रैली कर रहे थे, उसी समय गाजियाबाद में पेशी पर आया बदन सिंह बद्दो पुलिस हिरासत में मेरठ पहुंचा और एक होटल में रुक गया। बदन सिंह बद्दो ने पुलिस टीम को शराब और शबाब की दावत दी और खुद फरार हो गया। मेरठ पुलिस उसे महीनों तक तलाशती रही लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। तब से लेकर आज तक बदन सिंह बद्दो लगातार फरार है।

पुलिस मुखिया ने यूपी एसटीएफ को भी बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी का जिम्मा दे रखा है। लेकिन उसकी तलाश यूपी एसटीएफ अभी तक नहीं कर पाई है। पुलिस ने इस दौरान बदन सिंह बद्दो के कई साथियों को जेल भी भेजा और उसकी संपत्ति की भी जब्तीकरण कार्रवाई की गई। लेकिन बद्दो और उसके पैरोकार लगातार अफसरों की चौखट से लेकर कोर्ट तक एक्टिव रहे। अभी भी कई मामलों में उसके पैरोकारों की ओर से मुकदमों की पैरवी लगातार जारी है।

TRUE STORY
@TrueStoryUP
STF के टारगेट पर बद्दो… 2019 से अज्ञात स्थान पर काट रहा फरारी, अब योगी की पुलिस ढूंढ रही लोकेशन!

UP पुलिस हिट लिस्ट के मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित होगा।
@dgpup
ने इनाम बढ़ाने की फाइल शासन को भेजी।
बदन सिंह बद्दो मेरठ में 28 मार्च 2019 को पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर कस्टडी से भागा था। उत्तर प्रदेश की पुलिस और
@STF
ये पता नही लगा पाई कि बद्दो देश में है या विदेश में। लेकिन अब इनाम बढ़ने से बद्दो फिर चर्चाओं में आ गया है। बद्दो पर #meerut सहित कई जनपदों में केस दर्ज है।


लखनऊ

➡️गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो की बढ़ेगी इनामी राशि

➡️2.50 लाख से 5 लाख रुपए होगी इनामी राशि

➡️डीजीपी मुख्यालय से शासन को भेजा प्रस्ताव

➡️5 लाख इनामी राशि बढ़ाने का भेजा प्रस्ताव

➡️मेरठ का बड़ा गैंगस्टर है बदन सिंह उर्फ बद्दो

➡️पुलिस की टीम कर रही गिरफ्तारी का प्रयास.…

Sachin Gupta
@sachingupta787
UP पुलिस के मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित होगा। DGP ने इनाम बढ़ाने की फाइल शासन को भेजी।

बद्दो मेरठ में 28 मार्च 2019 को पुलिसवालों को शराब पिलाकर कस्टडी से भागा था। उत्तर प्रदेश की पुलिस और STF आज तक ये पता नही लगा पाई कि बद्दो देश में है या विदेश…