कर्नाटका विधानसभा की 222 सीटों पर वोटिंग शुरू होगई है,भारतीय जनता पार्टी,काँग्रेस,जनतादल सेक्युलर के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला चल रहा है,भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिये साम,दाम,दण्ड,भेद की नीति पर चल रही है।
आज सुबह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह से पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए लोगों की भीड़ दिख रही है। 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है।
कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो 2600 से अधिक उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं और 4,552 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
बेलगावी विधानसभा क्षेत्र के 185 नंबर पोलिंग बूथ पर मुस्लिम महिला से पहचान के लिए बुर्का उतारने के लिए कहा गया। जिसका महिला ने विरोध किया और वह रोने लगी।
बादामी विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। गुलबर्गा दक्षिण में लोग वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे,शिकारीपुरा में वोट डालने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा। उन्होंने कहा कि वह 17 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे।