नई दिल्ली:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहा विवाद अभी थमा नही है कि दँगाई देश का माहौल खराब करने के लिये दूसरी सबसे बड़ी अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी का माहौल खराब करने की फ़िराक़ में हैं,जो चाहते हैं कि किसी तरह से दिल्ली में भी माहौल खराब होजाये।
Jamia now?
Some people(not students) took out this march outside Jamia Millia Islamia's main gate today & allegedly raised slogans like Jinnah premi bharat chhodo & Vande Mataram. Jamia students tell me they are sitting on a dharna as of now to put pressure on the VC for an FIR pic.twitter.com/6aLGa34DDi
— Saahil Murli Menghani (@saahilmenghani) May 8, 2018
प्राप्त समाचार अनुसार नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए भगवा हिन्दू संगठन के लगभग दो दर्जन सदस्यों ने सांप्रदायिक और उत्तेजक नारे लगाए। नारेबाजी के कुछ मिनटों के बाद भगवा कार्यकर्ता वापस लौट गए।
Aaj Hindu Mukti Vahini Aur AVBP Ke Kuch Karyakartaon Ne Jamia Millia Islamia University Ki Secular Chavi Ko Kharab Karne Ki Koshish Ki …. Unki Ic Koshish Ko Nakaam Kiya Aur Shanti Poorvak Unko Wapas Bheja Gaya… Aur Jamia Main Aman Aur Chain Kayam Rakha Gaya. Jai Hind 🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/KF8vHj4hJO
— Farhan Hashmi (@FARHANHASHMIINC) May 8, 2018
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि वे सांप्रदायिक और उत्तेजक नारे उठा रहे थे जैसे कि जो जिन्ना से प्यार करते हैं, उन्हें भारत छोड़ना चाहिए, हिंदुओं को डराना बंद करो और वंदे मातरम्। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है।
We strongly condemn the activities by right wing goons in #AMU and #JMI. #JMI has a long history of patriotism and secularism, its an only university in India which established by freedom fighters & against the British Raj.
— Alumni Association Jamia Millia Islamia (@AAJMI2018) May 8, 2018
घटना की पुष्टि करते हुए जामिया मिलिया के प्रो. साइमा सईद ने बताया, “हालांकि वे परिसर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह महत्वपूर्ण समय है क्योंकि परीक्षा अभी विश्वविद्यालय में शुरू हुई है। ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। हम उम्मीद करते हैं कि कोई परिसर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब न करे, विशेष रूप से उस समय जब परीक्षाएं शुरू हो गई हों।
बुधवार (2 मई) को, हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों के एक समूह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की और कथित तौर पर कुछ छात्रों पर हमला किया। भगवा कार्यकर्ता उत्तेजक नारे लगा रहे थे।
वे एएमयू स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यालय में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के चित्र को लेकर विरोध कर रहे थे। यह घटना तब हुई जब भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में बस कुछ मीटर दूर थे। बाद में तनाव की स्थिति के कारण उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।