नई दिल्ली:इंटरनेट की दुनिया पर छाजाने वाली दुनिया की युवा सनसनी जिसने चंद घण्टों में ही दुनिया में धमाल मचा दिया था,और विश्वभर में एक नया रूप में दिखी थी,पिछले दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रिया प्रकाश इस बार उसी लड़के के साथ नजर आई हैं, जिसके साथ वो उस वायरल वीडियो में नजर आई थीं।
https://www.instagram.com/p/Bh4gOdUDnvo/
प्रिया प्रकाश के कोस्टार रोशन अब्दुल रऊफ के बर्थडे का जिसे प्रिया ने खास बना दिया। । दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर इस एक्टर के साथ एक फोटो और विडियो शेयर किया है..साथ ही एक उसमें कमेंट भी किया है…
दरअसल, प्रिया ने अपने को-स्टार रोशन अब्दुल रहूफ के साथ ली गई एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो दुबई में एक इवेंट के दौरान खींची गई थी।
https://www.instagram.com/p/BhrCFaiDvP5/
कौन हैं प्रिया प्रकाश वारियर
- – ‘ओरू अदार लव’ प्रिया की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के गाने में अपने एक्सप्रेशन और स्माइल से प्रिया ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है।
- – 18 साल की प्रिया केरल की रहने वाली हैं। प्रिया फिलहाल थ्रिसूर के विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।
- – प्रिया को मॉडलिंग का शौक भी है और अब तक उनके तीन म्यूजिक वीडियो भी आ चुके हैं। इसके अलावा वो डांसिंग और सिंगिंग का शौक भी रखती हैं।