नई दिल्ली: बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री प्रियंका चोपडा इन दिनों रोहिंग्याई शरणार्थियों से मिलने के लिये बंग्लादेश पहुँची हुई हैं, प्रियंका यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत के तौर यहां पहुंचीं हैं। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए और बताया कि वहां हालत कितने खराब हैं। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही इमोशनल लेटर लिखा है जिसे पढ़कर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
I’m in Cox’s Bazaar, Bangladesh today for a field visit UNICEF, visiting one of the largest refugee camps in the world…https://t.co/PFhJgXwSpmhttps://t.co/quZxXEcDX5#ChildrenUprooted #UNICEFFieldVisit @unicef @UNICEFBD pic.twitter.com/NSSY0aNPuN
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 21, 2018
प्रियंका लिखती हैं- ”मैं आज कॉक्स बाज़ार, बांग्लादेश में यूनिसेफ की ओर दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी कैंप का दौरा कर रही हूं। 2017 के उत्तरार्द्ध में, दुनिया ने म्यांमार (बर्मा) की रखाइन स्टेट की तरफ से की गयी एथनिक क्लीनजिंग की भयावह तस्वीरें देखी थीं। इस हिंसा ने करीब सात लाख रोहिंग्या को सीमा पार करके बांग्लादेश में शरण लेने को मजबूर कर दिया, जिनमें से 60 फीसदी बच्चे हैं। कई महीने बाद वे आज भी असुरक्षित हैं। ऐसे शिविरों में रह रहे हैं, जहां पांव रखने की जगह नहीं है। उन्हें नहीं पता कि वे कहां जाएंगे या वे कहां के कहलाएंगे।”
बता दें कि प्रियंका पिछले कई सालों से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्हें 2010 में दुनियाभर में बाल अधिकारों के लिए यूनिसेफ का राष्ट्रीय और वैश्विक सद्भावना दूत बनाया गया था। वह पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला अधिकारों से जुड़े कार्यक्रमों को दुनियाभर में प्रमोट करती रहती हैं।
प्रियंका का इमोशनल लेटर
पता नहीं इन्हें कब दोबारा खाना मिलेगा…
रोहिंग्या शरणार्थियों की बदहाली और अनिश्चितता को रेखांकित करते प्रियंका लिखती हैं- ”इससे भी बुरा ये है कि उन्हें नहीं पता, अगली बार खाना कब मिलेगा और जब तक उनके जीवन में थोड़ा ठहराव आएगा। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। अब तक जो कुछ उन्होंने बनाया है, वो सब नष्ट हो जाएगा। ये बच्चों की पूरी पीढ़ी है, जिसका कोई भविष्य नहीं है।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
उनके चेहरों पर मुस्कान है, मगर मैं उनमें सूनापन देख सकती हूं। इस इंसानी संकट की अग्रिम पंक्ति में ये बच्चे ही खड़े हैं, जिन्हें मदद की सख्त जरूरत है। दुनिया को परवाह करने की जरूरत है। हमें परवाह करने की जरूरत हैं। ये बच्चे ही भविष्य हैं।” इसके बाद प्रियंका ने रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद के लिए यूनिसेफ वेबसाइट का लिंक भी शेयर किया है।