देश

Video: सऊदी लड़की ने भारतीय ड्राइवर के प्यार में सऊदी अरब से भारत भागकर करी शादी,माँगी नागरिकता

नई दिल्ली: सऊदी अरब जहां बड़ी बंदिशें और रुकावटें होती हैं जहां छोटे से छोटे अपराध पर सज़ाए मौत सुनाई जाती है कि एक 26 वर्षीय लड़की ने ऐसा कदम उठाया है जिससे सब हैरान रह गए हैं।

मामला तिलंगाना के निजामाबाद का है जहां एक 26 वर्षीय लड़की अपनी ऐश और इशरत वाली ज़िन्दगी को छोड़कर अपने भारतीय आशिक़ के पीछे अवैध तरीके से भारत पहुँच गई है,लड़की का बॉयफ्रेंड सऊदी अरब में लड़की के परिवार का ड्राइवर था,जहां उन दोनों के बीच दोस्ती होगई और जल्दी ही वो प्यार में बदल गई कुछ दिनों के बाद लड़का भारत वापस चला आया जिसके प्यार में लड़की बेताब होकर फिल्मी अंदाज में भारत पहुंच गई ।

क्या है पूरा मामला ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़का नौकरी छोड़कर फरवरी में अपने शहर वापस लौट आया. इसके कुछ ही दिन बाद उसके पास सऊदी से गर्लफ्रेंड का फोन आया. लड़की ने कहा कि वो ज्यादा दिन उसके बिना नहीं रह पाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी लड़की ने लड़के को बोला कि वो जल्द ही भारत में उसके पास रहने के लिए आ रही है. इसके बाद पिछले महीने करीब एक हफ्ते की तैयारी के बाद लड़की ने सऊदी में अपना घर और देश दोनों छोड़ दिया. यहां से वो नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हुई. फिर यहां से वो दिल्ली पहुंची, जहां लड़का उसका इंतजार कर रहा था. इसके बाद यहां से दोनों निजामाबाद पहुंचे और वहां दोनों ने शादी कर ली।

हालांकि, ऐसा नहीं था इनकी लव स्टोरी में कोई रुकावट नहीं आई. किसी फिल्मी कहानी की तरफ यहां भी लड़की का पिता उसका पीछा करते भारत पहुंच आया. इतना ही नहीं, इसके बाद वो सऊदी अरब की एम्बेसी के अफसरों के साथ हैदराबाद पहुंचा. हालांकि, लड़की के पिता को इस बात की खबर नहीं थी कि लड़की ने शादी कर ली है।

लड़की के पिता ने अपने पूर्व ड्राइवर पर लड़की का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन जब पुलिस लड़की को तलाश करते निजामाबाद में उसके घर तक पहुंची, तब शादी का खुलासा हुआ. लड़की ने पुलिस से बताया कि उसने यहां भारतीय शख्स से शादी कर ली है. वो अपने देश वापस न जाकर भारत में ही रहना चाहती है।

शादी के बाद लड़की अब भारतीय नागरिकता लेने के लिये आवेदन किया है,लेकिन कड़ी शर्ते होने के कारण भारतीय नागरिकता मिल पाना इतना आसान नही है,उधर लड़की का पिता अपनी बेटी को वापस लेजाने के लिये राजनायिक दबाव बना रहा है।

भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसका जन्म 26 जनवरी 1950 को या उसके बाद भारत में हुआ हो, वह जन्म से ही भारत का नागरिक होगा।

वहीं भारत के बाहर अन्य देश में 26 जनवरी 1950 के बाद जन्म लेने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक माना जाएगा, यदि उसके जन्म के समय उसके माता-पिता में से कोई भारत का नागरिक हो।

वे महिलाएं जो भारतीय से विवाह कर चुकी हैं और उन्हें भारत में रहते हुए 7 साल हो चुके हैं, वे भारतीय नागरिकता की हकदार होती हैं।

राष्ट्रमंडलीय देशों के नागरिक, जो भारत में रहते हों या भारत सरकार की नौकरी कर रहे हों, वह भी आवेदन पत्र देकर भारत की नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं यदि किसी नए भू-भाग को भारत में शामिल किया जाता है तो उस क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को भारत की नागरिकता अपने आप प्राप्त हो जाती है।

यदि आप भारत में 7 साल या इससे ज्यादा समय से रह रहे हैं तो आप सेक्शन 5(1)(a) के तहत इंडियन सिटीजनशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

किसी भारतीय नागरिक से कानूनी तौर पर शादी करके भी भारतीय नागरिकता पाई जा सकती है। भारत में रहते हुए 7 साल कम से कम पूरे हो जाना चाहिए। इसमें सेक्शन 5(1)(c) का यूज किया जा सकता है।