दुनिया

अफ्रीकी देशों की जनता आज भी फ्रांस से नफ़रत करती है, चाड में फ्रांस के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू!

कुछ अफ्रीकी देशों की जनता आज भी फ्रांस से नफ़रत करती है।

अफ्रीकी देश चाड में फ़्रांस के विरुद्ध प्रदर्शन किये गए। चाड के हज़ारों क्रोधित लोगों ने फ्रांस की सैन्य छावनी के बाहर विरोध प्रदर्शन किये। यह प्रदर्शनकारी अपने देश के सैनिक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

चाड का यह सैनिक, एक फ्रांसीसी सैनिक के हाथों मारा गया। मुहम्मद दाकू हमीद नामक यह सैनिक फ्रांसीसी सैनिक की गोली का शिकार होकर मारा गया। इसी बात से नाराज़ हज़ारों चाड वासियों ने फ्रांस के विरुद्ध प्रदर्शन किये। यह प्रदर्शन चाड के फाया नगर में हुआ जहां पर फ्रांसीसी सैन्य छावनी मौजूद है। प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने की बात हो रही है किंतु उनका ग़ुस्सा कम नहीं हो रहा है।

चाड पर फ्रांसीसी उपनिवेशवाद लगभग साठ वर्ष पहले समाप्त हो चुका है किंतु इस देश में फ्रांसीसी सैनिकों की उपस्थिति से चाड के लोग खुश नहीं हैं। वे लंबे समय से अपने देश में फ्रांसीसी सैन्य उपस्थति का विरोध करते आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ अफ्रीकी देशों में आज भी फ्रांस के विरुद्ध रोषपूर्ण भावनाएं पाई जाती हैं।