दुनिया

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या का लाईव वीडियो देखिये

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली लगने की वजह से शुक्रवार को मौत हो गई ।

शिंजो आबे शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान उन पर पीछे से गोली चलाई गई। गोली लगने के बाद जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़मीन पर गिर पड़े। गोली लगने के फौरन बाद शिंजे आबे को हैलिकाप्टर से अस्पताल ले जाया गया।

शिंजो आबे को बचाने के लिए मेडिकल टीम ने कई घंटे तक मेहनत की लेकिन उनको बयाचा नहीं जा सका। आरंभिक रिपोर्टों में बताया जा रहा था कि उनके सीने पर गोली मारी गई किंतु बाद पता चला कि शिंजे आबे को दो गोलियां पीछे मारी गईं।

हमला करने वाले 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ़्तर कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुआ है। वह जापानी नौसेना में कर चुका है। तेत्सुआ यामागामी नामक इस व्यक्ति ने पूर्व पीएम आबे को गोली मारने के लिए एक हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। यह घटना शुक्रवार को जापानी समय के अनुसार 11ः30 की है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजे आबे, 67 वर्ष के थे। वे जापान में सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री भी थे।