दुनिया

विश्व पर पश्चिम का वर्चस्व समाप्त हो चुका है, लेकिन वह अब भी देशों का शोषण करने की फ़िराक़ में है : रूस

रूस का कहना है कि हालांकि विश्व पर पश्चिम का वर्चस्व समाप्त हो चुका है किंतु वह अब भी देशों का शोषण करने की फ़िराक़ में है।

रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ कहते हैं कि वर्चस्व समाप्त होने के बावजूद अब भी देशों केे शोषण में पश्चिम लगा हुआ है।

अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित देश Eswatini में बोलते हुए रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि पश्चिमी देश के नेता जहां भी जाते हैं वहां पर वे अपना प्रभाव और दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए पश्चिमी ने ट्रेनिंग की है। उनका कहना था कि वर्तमान समय में दुनिया से पश्चिम का वर्चस्व समाप्त हो चुका है और इस समय संसार बहुध्रुवीय होता जा रहा है।

रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ ने ब्रिक्स देशों के बारे में कहा कि यह सर्व सम्मति से फैसला करता है और नेटो तथा यूरोपीय संघ से बहुत अलग है। अफ़्रीका महाद्वीप में यूरोपीय संघ के हितों को नुक़सार पहुंचाने के माॅस्को के प्रयासों पर आधारित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रूस के विदेशमंत्री ने बताया कि इस प्रकार के बयान, खुला हुआ दुष्प्रचार है।

ज्ञात रहे कि यूक्रेन के मुद्दे को लेकर इस समय पश्चिम विशेषर अमरीका और यूरोपीय संघ तथा रूस के बीच गंभीरत मतभेद पाए जाते हैं। रूस का कहना है कि नेटो को पूर्व की ओर विस्तार देने के उद्देश्य से पश्चिम, यूक्रेन को व्यापक स्तर पर हथियारों की आपूर्ति कर रहा है।