देश

स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शेनेल ईरानी की रिसेप्शन पार्टी में #पठान शाहरुख़ ख़ान ने शिरकत की

केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शेनेल ईरानी हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अर्जुन भल्ला के साथ शादी रचाई है। आज उनकी रिसेप्शन पार्टी आयोजित हुई। इसमें सिने जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मौनी रॉय भी एक हैं। मौनी रॉय ने रिसेप्शन की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। मौनी ने खास अंदाज में शेनेल और अर्जुन को बधाई दी।

मौनी रॉय ने तीन तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में मौनी, उनके पति सूरज नांबियर, शाहरुख खान, स्मृति ईरानी उनकी बेटे शेनेल और दामाद अर्जुन के अलावा कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं। स्मृति ईरानी लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं मौनी रॉय ने भी साड़ी कैरी की है। शेनेल ब्लू कलर की साड़ी में हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने खूबसूरत कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘शेनेल और अर्जुन आप दोनों को बधाई! आप दोनों को जिंदगी के एक खूबसूरत यात्रा के लिए ढेरों बधाई।’ इसके साथ उन्होंने स्मृति ईरानी को टैग करते हुए लिखा है, ‘लव यू दी।’


शेनेल ईरानी ने अर्जुन भल्ला के साथ 9 फरवरी को सात फेरे लिए और दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। दोनों की शादी राजस्थान के नागौर में बने 500 साल पुराने ऐतिहासिक खींवसर फोर्ट में हुई। समारोह के लिए पूरे खींवसर किले को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

आपको बता दें कि मौनी रॉय और स्मृति ईरानी खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। मौनी अक्सर सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में दोनों साथ काम कर चुकी हैं।

स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी की शादी नागौर किले में हुई.