मनोरंजन

कंगना रनौत को ‘थलाइवी’ के लिए मिला फ़िल्मफ़ेयर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटिगरी में नॉमिनेट वापस लिया गया!#KanganaRanaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने कॉमेंट्स के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल में कंगना को बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक फिल्मफेयर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया था। यह नॉमिनेशन कंगना को उनकी फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए मिला था। हालांकि कंगना ने उल्टा मैगजीन के ऊपर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद मैगजीन ने एक लंबा स्टेटमेंट जारी करते हुए कंगना का नॉमिनेशन ही वापस ले लिया है।

फिल्मफेयर ने शेयर किया पूरा मेसेज
कंगना के दुर्भावनापूर्ण बयान के बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड ने जवाब में कहा है कि एक्ट्रेस को अवॉर्ड दिए जाने के बारे में या इवेंट में किसी परफॉर्मेंस के लिए नहीं कहा गया था। मैगजीन ने वह मेसेज भी पब्लिश किया है जो कंगना को उनके नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था। इस मेसेज में लिखा था, ‘हेलो कंगना, आपको फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशंस के लिए बधाई। यह खुशी की बात होगी कि आप वहां मौजूद रहें, कृपया 30 अगस्त को मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अपनी उपस्थिति कन्फर्म करें। इससे आपकी सीट्स रिजर्व करने में मदद मिलेगी। कृपया अपने घर का पता हमें भेज दें ताकि हम आपको आमंत्रण भेज सकें।’

IANS Hindi
@IANSKhabar
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (#KanganaRanaut) ने फिल्मफेयर अवॉर्डस के आगामी एडिशन में बायोपिक ‘थलाइवी’ में उनके काम के लिए नामांकित करने के लिए फिल्मफेयर पर मुकदमा करने का फैसला किया है।

 

कंगना को 5 बार मिल चुका है यह अवॉर्ड
मैगजीन ने अपने लंबे मेसेज में यह भी कहा है कि Kangana Ranaut के लगाए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। वे कंगना को फंक्शन में बुलाकर सभी फिल्म एक्टर्स के साथ इंडियन सिनेमा को सेलिब्रेट करना चाहते थे। फिल्मफेयर ने अपने मेसेज में यह भी साफ किया है कि वे तब भी नॉमिनी को अवॉर्ड देते हैं जबकि वह फंक्शन में न तो मौजूद हो और न ही कोई परफॉर्मेंस दे। बता दें कि कंगना पहले ही 5 बार Filmfare Awards जीत चुकी हैं जिनमें से 2 अवॉर्ड फंक्शंस में वह मौजूद ही नहीं थीं।

कंगना राणावत
=======
कंगना रनौत (जन्म: 23 मार्च, 1987) हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वे महिला प्रधान फिल्मों में मजबूत इरादों वाली, अपरंपरागत महिलाओं के चित्रण के लिए जानी जाने वाली, वे मुम्बई में रहती हैं। २०१४ में आई फिल्म क्वीन में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। 2019 के लिए 67 वे फ़िल्म पुरुस्कार हेतु मणिकर्णिका ओर पंगा फ़िल्म के लिए कंगना राणावत को सर्वश्रेस्ठ अभिनेत्री पुरुस्कार दिया गया। रनौत ने त्रिभाषी बायोपिक फिल्म तलाइवी में राजनेता जयललिता की भूमिका निभाई।

रनौत को मीडिया में देश के सबसे अच्छे कपड़े पहनने वाली हस्तियों में से एक के रूप में जाना जाता है, और प्रेस में मुखर होने के लिए जाना जाता है। अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों की लगातार रिपोर्टों के साथ, उसने जो राय दी है, उसने अक्सर विवादों को जन्म दिया है।

व्यक्तिगत जीवन
कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ। उनकी मां, आशा रनौत एक स्कूल शिक्षक हैं, और उनके पिता, अमरदीप रानौत, एक व्यवसायी हैं।[4] उनकी एक बड़ी बहन रंगोली चंदेल है, जो 2014 में उनके प्रबंधक और एक छोटे भाई, अक्षत है। उनके परदादा, सरजू सिंह रानौत, विधान सभा के सदस्य थे और उनके दादा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

दिल्ली में अस्मिता थिएटर ग्रुप के साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की।कंगना राणावत ने सुप्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक अरविन्द गौड़ के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया। कंगना ने अरविन्द की थियेटर कार्यशाला में इंडिया हैबिटेट सेंटर में भाग लिया और कई नाटकों में अभिनय किया। अरविन्द गौड़ के साथ उनका पहला नाटक गिरीश कर्नाड का रक्त् कल्याण था

पुरस्कार एवं नामांकन
उन्होंने कई पुरस्कार प्राप्त किये है, जिसमें पद्म श्री, भारत गणराज्य का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, तीन अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, और प्रत्येक स्क्रीन, जी सिने और प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार समारोह से एक पुरस्कार शामिल हैं।

राणावत ने 2006 की थ्रिलर फ़िल्म गैंगस्टर में एक प्रमुख भूमिका के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें अन्य प्रथम अभिनय पुरस्कार के साथ फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वो लम्हे (2006) में अभिनेत्री परवीन बॉबी पर आधारित एक चरित्र और लाइफ इन अ मेट्रो (2007) में एक चतुर सोशलाइट के चित्रण में उनके अभिनय की प्रशंसा की गई, आगे जिसके लिये उन्हें निर्णायक प्रदर्शन के लिए स्टारडस्ट अवार्ड – महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राणावत ने कई पुरस्कार जीते, जिसमें फ़ैशन (2008) में नशे के लत में रहने वाली सुपरमॉडल को रूप में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और उसी श्रेणी में एक फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल था।इसके अलावा 2008 में, उन्होंने धाम धूम में एक गाँव की लड़की के रूप में अभिनय किया, जो उनकी पहली तमिल फिल्म थी।

28 मार्च 2016 को, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में शानदार अभिनय के लिए कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया

कंगना BJP के टिकट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangna Ranaut in Politics) लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। पिता अमरदीप रनौत ने खुद इस बात की पुष्टि की और कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में कंगना भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। कंगना के पिता के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में फिर माहौल गर्म हो गया है। चंडीगढ़ में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

 

 

AajTak
@aajtak
कुछ मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पिता ने बताया कि 2024 में BJP के टिकट पर कंगना लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. दो दिन पहले कंगना रनौत ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके कुल्लू स्थित घर पर मुलाकात की थी.

 

लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत
जेपी नड्डा से कंगना की मुलाकात के बाद उनके पिता ने उनके चुनाव लड़ने की पुष्टि की है
चंडीगढ़, मथु़रा और मंडी लोकसभा सीट में से किसी एक पर भाजपा उतार सकती है मैदान में

भाजपा के स्थानीय नेताओं की गुटबाजी का फायदा इस बार भी किसी नए चेहरे को मिल सकता है। चंडीगढ़ सीट के लिए कई बड़े चेहरों की चर्चा हो रही है।

इनमें से अभिनेत्री कंगना रनौत ( Bollywood Actress Kangana Ranaut) भी एक हैं। तीन दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान उनसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुलाकात की।

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत
इस मुलाकात के बाद उनके पिता अमरदीप रनौत ने खुद इस बात की पुष्टि की और कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में कंगना भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

हालांकि चुनाव किस सीट से लड़ेंगी यह फाइनल होना बाकी है। कंगना के पिता के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में फिर माहौल गर्म हो गया है। चंडीगढ़ में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

चंडीगढ़ से टिकट मिलने की यह होगी वजह
कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की चर्चा तीन लोकसभा क्षेत्रों से हो रही है। पहली सीट इनमें चंडीगढ़ ही है। इसका कारण यह है कि कंगना ने चंडीगढ़ में रहकर स्कूली शिक्षा ग्रहण की है।

उन्होंने सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल से पढ़ाई की है। यहीं से मॉडलिंग की दुनिया में जाने का सपना भी बुना। इस वजह से उनका शहर से नाता रहा है। उनका परिवार भी चंडीगढ़ में रहा है।

मूलरूप से मंडी की रहने वाली हैं कंगना रनौत
हालांकि कंगना रनौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली हैं। साथ ही राष्ट्रवादी विचारधारा और भाजपा के प्रति झुकाव भी उनके नाम चर्चा में आने का कारण बन रहा है।

इससे उनको लोकल कनेक्ट कर भाजपा उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। साथ ही चंडीगढ़ में बड़ा वर्ग हिमाचल प्रदेश का रहता है। महाराष्ट्र में वह उद्धव ठाकरे से भी कई मामलों में भिड़ गई थी।

मथुरा और मंडी से भी चर्चा
कंगना का नाम मथुरा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भी नाम चल रहा है। मथुरा से अभी अभिनेत्री हेमा मालिनी सांसद है। आयु सीमा को देखते हुए अब भाजपा इस सीट से किसी दूसरे चेहरे की तलाश में है। स्टार के बदले स्टार से इसकी पूर्ति हो सकती है।

वहीं, दूसरी कंगना के मूल निवास मंडी की सीट भी एक विकल्प है। लोकल होने की वजह से यहां भी भाजपा उन्हें मौका दे सकती है। अभी इस सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद हैं।

नेताओं की गुटबाजी नए चेहरे को देगी मौका
भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों ही दलों के नेताओं की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। भाजपा में तो यह वर्षों से चली आ रही है। इसी वजह से 2014 और फिर 2019 के चुनाव में अभिनेत्री किरण खेर को चेहरा बनाया गया। किरण खेर को भी चंडीगढ़ निवासी होने का फायदा मिला था।

भाजपा नेताओं में पहले तो संजय टंडन, सत्यपाल जैन जैसे नेताओं में ही मतभेद रहते थे। अब तो पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। उनके जनसंपर्क कार्यालय खुलने के बाद तो विवाद और बढ़ गया है। उनके उद्घाटन कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा नहीं आए।

हिट होने के लिए कंगना ने कर डाली ऐसी अश्लील हरकत

फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के बाद कंगना रनौत एक बार फिर खतरों से फ्लर्ट करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर जारी की गई है जिसमें वह न्यूड नजर आ रही हैं। वहीं, उनके हाथों में एक लाइटर दिख रहा है जिससे वह अपनी जीभ जलाने की कोशिश कर रही हैं। खुद को तकलीफ पहुंचाने पर भी वह खुश और उत्साहित नजर आ रही हैं। अब इसे देख कोई भी पूछ बैठेगा कि कंगना रनौत मेंटल है क्या?


कंगना रनौत ने यह फोटोशूट अपनी अगली फिल्म ‘मेंटल है क्या’ के लिए करवाया है। फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘खतरों के साथ फ्लर्ट करना इसकी पुरानी आदत है।’ इससे पहले फिल्म में कंगना रनौत के चार लुक रिलीज हो चुके हैं और उन्हें सिने प्रेमियों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में कंगना रनौत के साथ साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे। प्रोडक्शन हाउस ने उनकी यह तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह सिगरेट से अपना माथा जलाते नजर आ रहे हैं। साथ में कैप्शन दिया, ‘बच के रहना, यह दुनिया में आग लगा देगा।’

फिल्म ‘क्वीन’ के बाद एक बार फिर कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी। गौरतलब है कि यह दोनों अपनी दमदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। फिल्म को प्रकाश कोवेलामुदी डायरेक्ट करेंगे। उन्हें भी तेलगु फिल्म ‘बोम्मालता’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लोन ने लिखी है। मुंबई के अलावा लंदन में भी इसकी शूटिंग होगी।