दुनिया

तुर्किये का भविष्य यूरोप में है : फ्रांसवा ओलांद, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि यूरोप को बड़े ऊर्जा संकट का सामना है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवां ओलांद ने तुर्किये में आयोजित एक आर्थिक कांफ्रेस में कहा कि बहुत सी आर्थिक गतिविधियों को तुर्किये में अंजाम दिया जा सकता है जबकि इनमें से बहुत सी आर्थिक गतिविधियो को इस समय एशिया या दूसरे देशों में अंजाम दिया जा रहा है।

फ्रांसवा ओलांद ने कहा कि इस स्थिति में यूरोप को बड़े संकट का सामना है, यूरोप एक संघ है परंतु उसे संकट और परिवर्तनों का सामना है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ऊर्जा और प्रतिरक्षा के संबंध में समस्यायें हैं, किस प्रकार वह अपनी प्रभुसत्ता को सुनिश्चित बना सकता है? किस तरह वह अपनी रक्षा कर सकता है? अब इन प्रश्नों का जवाब देने का समय आ गया है और आपस में विरोधाभास मौजूद होने के बावजूद हमें एकजुट बाकी रहना चाहिये।

इसी प्रकार फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने तुर्किये को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश को वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत निकट होना चाहिये क्योंकि तुर्किये का भविष्य यूरोप में है।

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का बयान एसी स्थिति में सामने आ रहा है जब हालिया सप्ताहों में फ्रांस और यूरोप के दूसरे देशों में ऊर्जा की कीमतों के भारी वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं।

ज्ञात रहे कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण यूरोपीय संघ ने अमेरिका की हां में हां मिलाते हुए रूस पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसके जवाब में रूस ने यूरोप को गैस देना बंद कर दिया है और रूस का यह कदम यूरोप में ऊर्जा के मूल्यों में भारी वृद्धि का कारण बना है।