उत्तर प्रदेश राज्य

बरेली में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ पांच दिन तक दरिंदगी की गई


TRUE STORY
@TrueStoryUP
17 साल की लड़की के साथ पांच दिन तक दरिंदगी …

अधेड़ ने दो दोस्तो संग मिलकर किया था किडनैप, काशीपुर से लड़की हुई बरामद

UP: बरेली में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ पांच दिन तक दरिंदगी की गई। मुख्य आरोपी शाह आलम की आयु 54 साल है, जहां शाह आलम ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का अपहरण किया, उसके बाद नशीला पदार्थ देकर रेप किया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पहले यह मुकदमा अपहरण में था, लेकिन लड़की को रविवार को उत्तराखंड के काशीपुर में बरामद किया गया। आरोपियों पर बलात्कार, पाक्सो और अन्य धाराएं बढ़ाईं गईं।

दूसरे समाज की किशोरी को कार से किया था अगवा..

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की हिंदू लड़की 6 जून को गांव में दर्जी के यहां कपड़े लेकर गई थी। इस दौरान इसी गांव के रहने वाले शाह आलम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ लड़की का अपहरण कर लिया।
जिसके बाद परिजनों पता चला कि लड़की को गांव का शाह आलम बहला फुसलाकर ले गए गया है। जिसके बाद लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा मीरगंज थाने में दर्ज किया।

लड़की से दोस्ती फिर दोस्तों के साथ दरिंदगी….

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि शाह आलम की उम्र 54 साल है। शाह आलम ने अपने ही गांव की नाबालिग लड़की से दोस्ती की। जिसके बाद लड़की गांव में आती जाती थी, इस बीच आरोपी लगातार उसका पीछा करता था। 6 जून को आरोपी शाह आलम ने लड़की का अपहरण कर लिया। उसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया। मामला अलग अलग समुदाय से जुडा होने के चलते एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इंस्पेक्टर मीरगंज हरेंद्र सिंह को लड़की बरामदगी के निर्देश दिए। थाने की पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की तो वह उत्तराखंड की मिली। तीनाें ने लड़की से दरिंदगी की।

डरा धमकाकर पांच दिन तक लूटी आबरु….

लड़की ने पुलिस को बताया कि अलग अलग स्थान पर ले जाकर तीनों ने जबरन रेप किया। पहले नशीला पदार्थ दिया था। विरोध करने पर धमकी दी गई। पहले यह मामला अपहरण की धारा में था। लेकिन लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 363, 366, 376 (2) और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है।

इनमें शाह आलम की उम्र 54 साल है, दूसरे आरोपी इरफान उर्फ बाबू की उम्र 30 साल है। नदीम कुरैशी की उम्र 25 साल है। शाह आलम लड़की के गांव का है। दूसरा आरोपी इरफान भी लड़की के गांव का है। जबकि तीसरा आरोपी देहली दरवाजा कस्बा औरंगाबाद, जिला बुलंदशहर का रहने वाला है। बुलंदशहर के दोस्त को कॉल कर शाह आलम ने बुलाया था। अपहरण से पहले ही आरोपियों ने मोबाइल बंद कर दिए थे।