देश

हल्द्वानी : ये पूरा विवाद संजय सोनकर ने ही भड़काया है

Wasim Akram Tyagi
@WasimAkramTyagi
हल्द्वानी में हिंसा हुई तब पुलिस रबड़ वाली गोली चला रही थी। संजय सोनकर के पास माउजर थी, वो उसी से गोली चला रहा था। पुलिस की आड़ में उन लोगों ने अपना काम (फईम की हत्या) कर लिया।’

◾️◾️◾️◾️◾️◾️◾️

टूटी मस्जिद के पास हमारी मुलाकात जावेद (मृतक फईम के भाई) से हुई। हिंसा में उनके 30 साल के भाई फईम कुरैशी की मौत हो गई थी। फईम के परिवार में पत्नी के अलावा 7 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है।

जावेद बताते हैं, ‘फईम को उस दिन गोली लगी थी। छोटे भाई ने मेरे पास फोन किया। मैं गया तो देखा कि फईम जमीन पर पड़ा है। मैं उसे लेकर कृष्णा अस्पताल गया। वहां डॉक्टरों ने कह दिया कि ये अब जिंदा नहीं हैं।’

◾️◾️◾️◾️◾️◾️◾️◾️◾️◾️

उस दिन क्या हुआ था?

जावेद बताते हैं, ‘भीड़ यहां आई और गाड़ियों में आग लगाने लगी। स्कूटी और बाइक में आग लगा दी। फईम ने ऊपर से पानी डालकर दो गाड़ियों की आग बुझा दी थी। संजय सोनकर और उसके दो बेटे ने फईम के टाटा मैजिक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फईम ने उन्हें रोका, इतने में संजय सोनकर ने उसे गोली मार दी।’

‘पहले इस एरिया में कभी ऐसा झगड़ा नहीं हुआ था। सब लोग मिलकर रह रहे थे। ये पूरा विवाद संजय सोनकर ने ही भड़काया है। मेरे भाई अनस ने संजय सोनकर को गोली चलाते देखा था। अनस को भी पथराव से बहुत चोट आई है।

हिंसा हुई तब पुलिस रबड़ वाली गोली चला रही थी। संजय के पास माउजर थी, वो उसी से गोली चला रहा था। पुलिस की आड़ में उन लोगों ने अपना काम कर लिया।’

◾️◾️◾️◾️◾️◾️◾️◾️

जावेद के भाई अनस कैमरे पर नहीं आना चाहते। वे फईम की हत्या के चश्मदीद हैं। अनस कहते हैं, ‘भीड़ धार्मिक नारे लगा रही थी। हमारे मोहल्ले में कभी इतना बड़ा विवाद नहीं हुआ है। कुछ दिन से ही ऐसे मामले बढ़ गए हैं।’

फिलहाल फईम की हत्या में FIR दर्ज नहीं हुई है। उनके परिवार में कोई बात करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने भी पूरा इलाका घेर रखा है। हमने इस बारे में एडीजी लॉ एपी अंशुमन और SSP प्रह्लाद नारायण मीणा से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
क्यों
@pushkardhami
पाई-पाई वसूल नहीं करोगे?
(दैनिक भास्कर की रिपोर्ट अनुसार)