देश

राज्य में भाजपा के सत्ता में लौटने पर आदिवासियों का अस्तित्व ख़तरे में पड़ जाएगा : हेमंत सोरेन

रांची, 23 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में लौटने पर आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।.

खतियानी जोहार यात्रा के तहत सिमडेगा में एक रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि भाजपा ने गुजरात और महाराष्ट्र को विकास के पथ पर बढ़ाया, लेकिन झारखंड के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर दिया।.